
तेल कंपनी अब आपको पानी पिलाने वाली है। इंडियन ऑयल कंपनी अब बोतल बंद पानी के बिजनेस में कदम रखने जा रही है। जी हां, पेट्रोलियम कंपनी अब बोतल बंद पानी के कारोबार में उतर रही है। जल्द ही आपको देशभर में आपके इंडियन ऑयल का पानी नजर आएगा।
पानी के बिजनेस में उतरने की चर्चा के बीच लोग सोच रहे हैं कि क्या ये कंपनी बिसलेरी को टक्कर दे पाएगी?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का नेट प्रॉफिट
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का वित्त वर्ष 2025-26 में नेट प्रॉफिट ₹36,802 करोड़ रहा है, यानी इसमें 36 हजार करोड़ से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा है। कंपनी की नेटवर्थ ₹8.86 लाख करोड़ है।
बिसलेरी इंटरनेशनल के पास बाजार की 35 से 40 फीसदी हिस्सेदारी है। बिसलेरी का 2025-26 का कुल नेट रेवेन्यू 2,814 करोड़ रुपये और मुनाफा 316 करोड़ रुपये है।





