भोपाल: राशन के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य, आधार- सीडिंग के बगैर नहीं मिलेगा राशन

- Advertisement -
- Advertisement -

जिले में 1 लाख 48 हजार नवीन हितग्राहियों को राशन की पात्रता पर्ची प्रदान करने के लिए 1 लाख 45 हजार हितग्राहियों की आधार सीडिंग की जा चुकी है। अब तक करीब 95 प्रतिशत लोगों के आधार अपडेट हो गए हैं।

Source: Twitter

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): परिवार के उसी सदस्य को राशन दिया जाएगा, जिसका आधार नंबर सॉफ्टवेयर में अपडेट हो। अब भोपाल जिले में किसी भी व्यक्ति को बिना आधार कार्ड राशन नहीं मिलेगा।

परिवार के समस्त सदस्यों के आधार एम राशन मित्र पोर्टल पर दर्ज है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ज्योति शाह नरवरिया ने बताया कि ऐसे हितग्राहियों परिवार जिन की पात्रता पर्ची एनआइसी से अपडेट होकर प्राप्त नहीं हुई है, वह भी निकटतम शासकीय उचित मूल्य दुकान की पीओएस मशीन में समग्र आइडी चेक कराकर राशन की पात्रता आने पर बिना पात्रता पर्ची के बायोमेट्रिक सत्यापन द्वारा राशन प्राप्त कर सकते हैं।

हितग्राहियों की पात्रता पर्ची नगर निगम भोपाल के समस्त 85 वार्डों, नगर परिषद बैरसिया के समस्त वार्डों, जनपद पंचायत बैरसिया के समस्त ग्राम पंचायत में समग्र आईडी प्राप्त करने के बाद दी जा रही है। नगर निगम, भोपाल के 19 जोन के 85 वार्ड कार्यालयों, नगर परिषद बैरसिया के समस्त वार्ड कार्यालयों, जनपद पंचायत बैरसिया की 110 ग्राम पंचायतों तथा जनपद पंचायत फंदा की 77 ग्राम पंचायतों में 25 श्रेणियों के पात्र हितग्राहियों के परिवारों के आधार सीडिंग कराई है। इसमें से 9918 परिवारों को पात्रता पर्ची दी जा चुकी है।

उपभोक्ता अपनी पात्रता का राशन पोर्टेबिलिटी के माध्यम से जिले की 447 शासकीय उचित मूल्य दुकानों से कहीं पर भी प्राप्त कर सकते हैं।जिले में 2 लाख 66 हजार 425 परिवारों में से 2 लाख 14 हजार 945 अर्थात 81फीसद परिवारों को माह सितंबर का राशन प्रदाय किया जा चुका है। शेष परिवारों को 30 सितंबर तक प्रति सदस्य 5 किलोग्राम खाद्यान्न 4 किलो गेहूं, 1 किलो चावल, 1 किलो ग्राम नमक तथा पीएमजीकेएवाय का निःशुल्क प्रति सदस्य 5 किलोग्राम खाद्यान्न 4 किलो गेहूं, 1 किलो चावल, 1 किलो ग्राम चना माह नवंबर तक प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -

Latest news

Glory Casino Android App.954

Glory Casino Android App ▶️ PLAY ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, функциональные скидка коды 1хбет во время регистрирования

Промокод можно использовать только всего один раз, после чего, главным образом, дается тридцал дней для прокрутки бонуса. Особые сайтики и запасы изо обзорами размещают...

You Internet casino Reviews 2025

Talking about extremely popular as the also individuals who play desk video game can be open added bonus dollars that have ports and use...

онлайн 2025 выбирайте лицензионные и проверенные сайты.1526

Безопасные казино онлайн 2025 - выбирайте лицензионные и проверенные сайты ...

в казино онлайн 2025 стратегии бонусы и советы экспертов.893

Секреты успеха в казино онлайн 2025 - стратегии, бонусы и советы экспертов ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here