आग उगलता है यूक्रेन का ये ड्रोन, लावा से रूस के जंगलों में आग लगी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। यूक्रेनियन डिफेंस मिनिस्ट्री ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ड्रोन पेड़ों के ऊपर उड़ रहा है। वह लावा फेंक रहा है जिसकी वजह से जंगल में आग लग गई है।

CNN के मुताबिक यूक्रेनी सेना ने पेड़ों की ओट में छिपे रूसी सैनिकों को खत्म करने के लिए इसका इस्तेमाल किया है। इस ड्रोन में थर्माइट का इस्तेमाल हुआ है जो एल्युमिनियम पाउडर और आयरन ऑक्साइड का एक मिश्रण है। यह 4 हजार डिग्री फारेनहाइट तापमान पर जलता है।

यह ड्रोन जब उड़ता है तो इससे आग का लावा निकलता है जो कि पौराणिक कथाओं के ड्रैगन जैसा दिखाई देता है। यही वजह है कि इसे ड्रैगन ड्रोन कहा जाता है। इस ड्रोन से निकलने वाला लावा पेड़ ही नहीं बल्कि स्टील को भी पिघला सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक रूस और यूक्रेन दोनों ही देश इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस ने 2023 में पूर्वी यूक्रेनी शहर वुहलदार पर थर्माइट बम का इस्तेमाल किया। जलता हुआ थर्माइट जल्दी नहीं बुझाया जा सकता है इसलिए इसकी जद में आने वाले भारी वाहन हों या हथियार सभी बर्बाद हो जाते हैं।

अब यूक्रेन की 60वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड इसका इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये ड्रोन इतने सटीक हैं कि कोई भी दूसरा इसका मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जब हमारा ‘विदार’ उड़ेगा तो रूसी महिलाओं को नींद नहीं आएगी। विदार पुराने समुद्री लड़ाके वाइकिंग्स के देवता हैं जो बदला लेने के लिए जाने जाते हैं।

- Advertisement -

Latest news

Анализ проверенных онлайн-казино с быстрыми транзакциями

Анализ проверенных онлайн-казино с быстрыми транзакциями В случае, если тема касается об игровых клубах среди тех, кто предлагает мгновенными выплатами, важно обратить внимание на несколько...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casinos ohne OASIS in Deutschland.1922

Casinos ohne OASIS in Deutschland ▶️ SPIELEN ...

Pocket Option Самая инновационная торговая платформа – Бинарные Опционы.1435 (2)

Pocket Option - Самая инновационная торговая платформа - Бинарные Опционы ...

Casino Mania: Scopri il Mondo Segreto delle Strategie nel Console Sorpresa senza Boss Multiplayer

Casino Mania: Scopri il Mondo Segreto delle Strategie nel Console Sorpresa senza Boss Multiplayer Nel vasto universo del gaming, Casino Mania si distingue per la...

Casino Uden Rofus ᐈ Top20 Spilsider Uden Dansk Licens 2025

Casino Uden Rofus Spil Uden Begrænsninger I 2025"ContentIndbetalings- Og Udbetalingsmetoder: Betalingsmuligheder For Ikke-rofus CasinosSkatteregler For Gevinster Fra Udenlandske CasinoerSpil Gambling Establishment Uden Om Rofus...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here