आज चांदी का भाव 72 हजार के करीब:सोने की कीमत में भी उछाल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। आज यानी मंगलवार (22 अगस्त) को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 152 रुपए चढ़कर 58,548 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 53,630 रुपए हो गई है।

IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। ये 1,021 रुपए महंगी होकर 71,856 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को ये 70,835 रुपए पर थी।

65 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार कुछ महीने हल्की राहत के बाद एक बार फिर महंगाई बढ़ने लगी है। इसे कम करने के लिए अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें बढ़ाने का सिल​सिला जारी है। इस बीच शेयर बाजार तेजी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में है। इससे सोने में निवेश की जमीन तैयार हो रही है। दो साल में यह 27% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है।

वायदे में सोना अभी 60,000 रुपए और सर्राफा बाजार में 59,500 रुपए से नीचे है। इस साल यह 65,000 और जून 2025 तक 75,000 रुपए प्र​ति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अभी निवेश करने पर दो साल में सोना 27% रिटर्न दे सकता है।

देश में हर साल 800 टन सोने की खपत
हमारे देश में हर साल 800 टन सोने की खपत (डिमांड) होती है। इसमें से सिर्फ 1 टन का उत्पादन भारत में होता है और बाकी आयात किया जाता है। चीन के बाद भारत में ही सोने की सबसे ज्यादा खपत होती है।

- Advertisement -

Latest news

वन नेशन-वन इलेक्शन आखिर कैसे करेगा काम? क्या होगी इसकी रूपरेखा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

धरती से 700 किमी ऊपर अंतरिक्ष में अरबपति ने की स्पेसवॉक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के पोलारिस डॉन मिशन में 12 सितंबर को 2 एस्ट्रोनॉट्स ने पृथ्वी से करीब...

छात्राओ को सोशल मीडिया पर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का मामला

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/ डुंगरिया बैरसिया बुधवार को हिंदू संगठन के सैकड़ो कार्य करता बैरासिया थाने पहुंचे और घेराब करते...

शरीर के टुकड़े किए, फिर ब्लेंडर में पीसा! मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट को उनके ही पति ने कुछ ऐसा उतारा मौत के घाट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मिस स्विजट्जरलैंड फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की हत्या उनके पति थॉमस ने की थी। थॉमस ने क्रिस्टीना की डेड बॉडी...

सीहोर में मंडी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम में एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड़ के पास बेकाबू होकर पानी से भरी खदान...

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर मेंमंडी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मुंगावली में एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड़...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here