आखिर किसने तोड़ा “सिहोरा का दिल”?

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल / रिज़वान मंसूरी / सिहोरा जबलपुर / नगर के पॉश एरिया में बने सेल्फी प्वाइंट को शरारती तत्वों ने तोड़ा, करीब दो माह पहले पौने दो लाख की लागत से हुआ था तैयार

सिहोरा के सबसे पॉश एरिया कहे जाने वाले सिविल लाइन में बने सेल्फी प्वाइंट को शरारती तत्वों ने तोड़ डाला। आखिर वे कौन शरारती तत्व है जिन्हें “सिहोरा का दिल” रास नहीं आ रहा है। फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है कि सेल्फी प्वाइंट में बने दिल को किसने तोड़-फोड़ दिया, लेकिन एक बात तो तय है कि कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें शहर की सुंदरता रास नहीं आ रही।

करीब दो माह पूर्व हुआ था निर्माण

जानकारी के मुताबिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत सिहोरा नगर को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल नंबर पर लाने और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने नगर पालिका परिषद द्वारा करीब दो माह पहले आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट (स्वच्छ सिहोरा, सुंदर सिहोरा, आई लव सिहोरा) का निर्माण कराया था।

1 लाख 70 लागत, सेल्फी लेने पहुंचते थे लोग

मुख्य नगरपालिका अधिकारी जय श्री चौहान के मुताबिक 170000 रुपए की लागत से सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। सेल्फी प्वाइंट में आ कर लोग अपने मोबाइल कैमरे से सेल्फी लेते थे और उनमें यह भाव आता था कि हमें अपने शहर को साफ और स्वच्छ बनाना है, लेकिन कुछ विघ्न संतोषी तत्वों को यह रास नहीं आ रहा है कि पूरा शहर साफ स्वच्छ और सुंदर दिखे। उन्हीं शरारती तत्वों ने सेल्फी प्वाइंट में लगे कांच के दिल को तोड़ दिया। सेल्फी प्वाइंट की खूबसूरती को खत्म करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगी है। सेल्फी प्वाइंट का जल्द ही सुधार कार्य किया जाएगा, ताकि वह पहले तरह खूबसूरत दिखने लगे |

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4788

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Machine à sous Penalty Shoot Out : notre analyse complète

 La machine à sous Penalty Shoot Out développée par Evoplay est rapidement devenue un choix incontournable pour les joueurs français passionnés de casino en...

Pinco Казино – Официальный сайт Пинко вход на зеркало.9921

Pinco Казино - Официальный сайт Пинко вход на зеркало ...

Beste Deutsche Online Casinos 2025: Ggl-lizenziert & Seriös”

Online Casinos Mit Echtgeld 2025: Top Ten Anbieter Im TestContentJokerstar – Welcher Joker Unter Living Room Casinos 4, 6Deutsche Online Casinos Mit Einer Franchise...

Die Besten Online Internet Casinos 2025 Für Deutsche Spieler

Diese Online-casinos Überzeugen Im Or Her Vergleich 2025ContentSchnelle AuszahlungenWildz Casino: Schnellste Gambling Establishment AuszahlungMuss Ich Gewinne Aus Legalen Online Casinos Versteuern? We Are Your...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here