hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंबिज़नेस
Trending

आम आदमी को राहत भरी खबर… फल, तेल और ड्राई फ्रूट्स के गिरेंगे दाम, जाने पूरी जानकारी

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक युद्ध की आहट अब एक ऐतिहासिक ‘सौदा वार्ता’ में बदल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 2 फरवरी को हुई सफल वार्ता के बाद, ट्रंप प्रशासन ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत के अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क (टैरिफ) को पूरी तरह हटाने का कार्यकारी आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 7 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा।

हालांकि, इस बड़ी राहत के साथ व्हाइट हाउस ने एक स्पष्ट ‘चेतावनी’ भी जुड़ी रखी है। यदि भारत रूस से तेल का प्रत्यक्ष या परोक्ष आयात दोबारा शुरू करता है, तो यह भारी शुल्क फिर से लगा दिया जाएगा।

क्या सस्ता होगा और क्या महंगा?

इस अंतरिम समझौते के बाद दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि इस डील का भारतीय बाजार और उद्योगों पर क्या असर पड़ेगा:

इन चीजों के घटेंगे दाम:

अमेरिका से आने वाली मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्राई फ्रूट्स, सोयाबीन तेल और अमेरिकी शराब सस्ती होगी। भारत ने इन उत्पादों की राह में आने वाली व्यापारिक बाधाओं को दूर करने की सहमति दी है।

भारत के ऑटोमोबाइल, विमानन पुर्जे (Aviation Parts), जेनेरिक दवाइयां और रत्न-आभूषण (Gems & Jewelry) क्षेत्र को सबसे ज्यादा लाभ होगा। अमेरिका इन उत्पादों पर से अतिरिक्त टैरिफ हटा रहा है। इसके बदले, भारतीय ऑटोमोबाइल पुर्जों को अमेरिकी बाजार में ‘विशेष रियायती कोटा’ मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 6 =

Back to top button