hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

आंध्र प्रदेश में ONGC के कुएं में गैस लीक, गांव में खौफ,ब्लास्ट के साथ आग भी लगी

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के राजोले इलाके में सोमवार को ONGC के एक तेल कुएं से भारी गैस रिसाव हुआ। घटना उस वक्त हुई, जब कुएं में मरम्मत का काम चल रहा था।

हालात को देखते हुए प्रशासन ने इरुसुमंदा और आसपास के तीन गांवों को एहतियातन खाली करा लिया। अभी किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, तेल कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया था और मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और गैस व कच्चा तेल तेजी से ऊपर की ओर निकलने लगा। कुछ ही देर में गैस में आग लग गई और कुएं के पास ऊंची लपटें उठने लगीं।

प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से बिजली के स्विच बंद रखने, गैस चूल्हा न जलाने और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करने की अपील की।

घटना की सूचना मिलते ही ONGC की टीमें मौके पर पहुंचीं और गैस रिसाव व आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। वरिष्ठ जिला अधिकारी और ONGC के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ONGC के इस कुएं का संचालन दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर रही है। कंपनी को साल 2024 में ONGC के राजामुंद्री एसेट में उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब ₹1,402 करोड़ रुपए का ठेका मिला था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + twelve =

Back to top button