आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक समेत 10 राज्यों में PFI अधिकारियों के घर-दफ्तर पर NIA के छापे, 100 वर्कर्स अरेस्ट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह 3.30 बजे से 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी की, जो अब तक जारी है। टेरर फंडिंग केस में हो रही इस कार्रवाई का तहत संगठन से जुड़े 100 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस रेड को NIA के करीब 200 अधिकारी अंजाम दे रहे हैं।

इधर, छापेमारी के बीच केरल के मल्लपुरम और कर्नाटक के मंगलुरु में संगठन के कार्यकर्ता NIA को खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। PFI ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आवाज दबाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। सेंट्रल एजेंसी हमारे लोगों को प्रताड़ित कर रही है।

जुलाई में पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ में छापेमारी कर आतंकी साजिश का खुलासा किया था। खुलासे के मुताबिक आंतकियों के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी थे। इस केस में PFI के कार्यकर्ताओं का नाम सामने आने के बाद सितंबर में NIA ने बिहार में छापेमारी की थी।

कर्नाटक के उडुपी में इसी साल के शुरुआत में हिजाब का विवाद शुरू हुआ। कर्नाटक सरकार के मुताबिक इस विवाद के पीछे भी PFI के कार्यकर्ता थे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि PFI की साजिश की वजह से कर्नाटक में हिजाब का विवाद पैदा हुआ।

2010 में केरल से चर्चा में आया था PFI
2010 में केरल में प्रोफेसर टीजे जोसेफ का हाथ काटने की घटना के बाद PFI सबसे पहले चर्चा में आया था। प्रोफेसर जोसेफ पर एक प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल के जरिए पैगंबर मोहम्मद साहब के अपमान का आरोप लगा था। इसके बाद आरोप है कि PFI कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर जोसेफ के हाथ काट दिए थे।

2007 में गठन, 20 राज्यों में विस्तार
2007 में मनिथा नीति पसाराई (MNP) और नेशनल डेवलपमेंट फंड (NDF) नामक संगठन ने मिलकर पॉपुलर फ्रंट इंडिया (PFI) का गठन किया था। ये संगठन शुरुआत में दक्षिण भारत के राज्यों में ही सक्रिय था, लेकिन अब UP-बिहार समेत 20 राज्यों में इसका विस्तार हो चुका है।

- Advertisement -

Latest news

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.713

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Jouer au Plinko en ligne – Jeu de casino.8087

Jouer au Plinko en ligne - Jeu de casino ...

Мелбет доступ 2025: Как не терять связь с лучшей БК мира

Мелбет доступ 2025: новые тренды и фишки настоящих профи Автор: Денис Богданов — опытный спортивный обозреватель и iGaming-эксперт с 10-летним стажем, главный редактор. Проверяющий: Алена...

Cialis 5 mg original compra discreta

tadalafilo 5 mg – todo lo que necesitas sabertadalafilo 5 mg es la única pastilla pautada cada día homologada contra la impotencia así como...

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here