AAP की दूसरी लिस्ट जारी, पटपड़गंज से अवध ओझा को भी मिला टिकट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। 3 प्रत्याशियों की सीट बदली गई है।

पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। पहले वे पटपड़गंज से चुनाव लड़ते थे। AAP ने UPSC टीचर अवध ओझा को पटपड़गंज से उतारा है। ओझा ने 2 दिसंबर को ही पार्टी जॉइन की थी।

चर्चित चेहरे में AAP ने तिमारपुर से मौजूदा विधायक दिलीप पांडेय का टिकट काट दिया है। उनकी जगह दो दिन पहले भाजपा से AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्‌टू को उम्मीदवार बनाया गया है।

AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम थे। इसमें भाजपा-कांग्रेस से आए 6 लोगों को टिकट दिया गया है। इनमें भाजपा के 3 और कांग्रेस के 3 चेहरे शामिल हैं।

अब तक 31 प्रत्याशी घोषित, 24 के टिकट कटे, 3 की सीट बदली पार्टी ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर AAP जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। AAP ने अपने 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

AAP ने 3 विधायकों की सीट बदली है। वहीं, जिन चार सीटों- पर पार्टी हारी थी उनमें से दो पर पिछले बार हार चुके प्रत्याशी को ही दोबारा टिकट दिया है।

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था। AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा 8 और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

- Advertisement -

Latest news

Topp 20 Nätcasino Utan Registrering! ️

Casino Utan Konto Och Registrering I Sweden År 2025ContentInsättningar Och Uttag Med TrustlyCasino I Avsaknad Av Svensk Licens – Spela På Casinon Utan SpelpausUttagsregler...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casa De Apostas, Online Casino, Aplicaçã

Login Alternativo Da Mostbet E Hyperlink De RegistoContentComo Criar A New Conta? Bónus De Boas-vindasOpções De Apostas Ao Vivo😮 Outros Bónus EssenciaisEventos DesportivosMercados Desportivos...

1xbet Зеркало официальной Сайта 1хбет вход На Сегодня прошло Рабочие Зеркала

1xbet Зеркало Рабочее На следующее Вход На Сайт 1хбет Обновлено!ContentЧто действительно Зеркало Официального Сайта 1xbetоптимальный Сайт Бк 1xbetИз-за чего Блокируют Официальный Сайт 1xbet?Bet Скачать:...

Топ-10 Лучших Мобильных Казино

Скачать Приложение Kent Casino Для Android только Ios БесплатноContentКак Регистрироваться В Приложении Казино?Приложение Pinup На IosМобильные Казино На Деньги с Выводом: Официальные ВерсииСкачивание Приложения...

Hepsibahis En İyi Bahis Sitesi Youwin Giriş Adresi

Canlı Bahis, Slot OyunlarıContentCanlı Bahis Sitelerine Nasıl Kayıt Oluruz?" "hangi Yöntemler Ile Em Virtude De Yatırma Ve Çekme İşlemi Yapılır? Mobilbahis SitesiTürkiye Jokey Kulübü...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here