AAP को 10 दिन में 164 करोड़ चुकाने का नोटिस जारी:समय पर नहीं चुकाए तो कार्रवाई होगी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। दिल्ली के सूचना एवं प्रचार निदेशालय (DIP) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कुल 163.62 करोड़ रुपए की वसूली का नोटिस जारी किया है। यह पैसा उन्हें 10 दिन के अंदर जमा करना होगा।

यह एक्शन दिल्ली एलजी वीके सक्सेना के उस निर्देश पर लिया गया, जिसमें उन्होंने मुख्य सचिव को 2015-2016 के दौरान राजनीतिक विज्ञापन को सरकारी बताकर पैसे के गलत इस्तेमाल के आरोप पर आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपए वसूलने का निर्देश दिया था

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना एवं प्रचार निदेशालय (DIP) के वसूली नोटिस में ब्याज भी शामिल है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को 10 दिन के अंदर पूरा पैसा जमा करना होगा। अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तो दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पिछले आदेश के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यानी इसके बाद पार्टी की संपत्तियां कुर्क की जा सकती हैं।

हाईकोर्ट कमेटी ने दोषी पाया था
दिल्ली हाईकोर्ट ने विज्ञापनों पर खर्च की गई रकम की जांच के लिए अगस्त 2016 में तीन सदस्यों की कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने 16 सितंबर 2016 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें AAP को दोषी पाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2016 से अब तक दिल्ली सरकार के सभी विज्ञापनों की एक्सपर्ट कमेटी ने जांच की, जिसके बाद वसूली का नोटिस जारी हुआ।

एक महीने में विज्ञापन पर 24 करोड़ खर्च करने का आरोप लगा
जून 2022 में विपक्ष ने दावा किया कि AAP सरकार ने एक महीने में विज्ञापन पर 24 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। इसके लिए RTI इन्फॉर्मेशन का हवाला दिया गया है। विपक्षी दलों का कहना था कि राज्य का खजाना भरने के दावे करके सत्ता में आई AAP खुद ही इसे खाली करने में जुटी है।

- Advertisement -

Latest news

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए...

सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर, फिर भी लोग झोली भर कर कैसे खरीदने लगे सोना

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोना आज यानी 14 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड...

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने किया विधि विधान से शस्त्र पूजन मुख्य अतिथियों ने कहा शस्त्र पूजन शौर्यता का प्रतीक

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मंडला के द्वारा भव्य शस्त्र पूजन का...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here