राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | जब भी किसी नए रिश्ते का आगाज होता है। ऐसा माना जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत हो उतना ज्यादा अच्छा होता है। पर, कई बार ऐसा होता है कि शादीशुदा जिंदगी में बिना आपके कुछ किए परेशानियां आने लगती हैं। इसकी वजह से कपल्स में दूरियां आने लगती हैं। जिस वजह से परेशानी और बढ़ जाती है। इन आदतों की वजह से रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में हर पति-पत्नी को ये जानना बेहद जरूरी होता है कि आपकी किन आदतों से आपके पार्टनर को गुस्सा आ सकता है या उन्हें दुख पहुंच सकता है। जो आज हम आपको बताएंगे, जब भी जिंदगी में कोई परेशानी आती है तो आप आराम से बैठ कर अपने पार्टनर से बात कर सकते हैं। अगर आप ऐसा ना करते हुए सीधा चिल्लाने लगेंगे तो ये आदत किसी को भी पसंद नहीं आएगी। लोग कुछ दिन बाद इस आदत से परेशान होने लगते हैं। इसीलिए परेशानी के वक्त बैठकर बात करें ना कि चिल्लाना शुरू कर दें। कई बार देखा जाता है कि लड़के अपने पार्टनर को जलाने के लिए और लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हैं। ये बात किसी भी लड़की को पसंद नहीं आती है। कई मामलों में लड़कियां भी ये काम करती हैं। जिस वजह से उनके रिश्ते में खटास आने लगती है। इससे आपके पार्टनर का भरोसा भी कम होने लगता है। अगर आप लड़ाई में या फिर सबसे सामने अपने पार्टनर को नीचा दिखाते हैं तो इससे आप अपने प्रति इज्जत खो देंगे।