आपसी विवाद की वजह से पति पत्नी दोनों ने की आत्महत्या

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी

बलिया(यूपी) जिले के रेवती-सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच कुआंपीपर रेलवे क्रॉसिंग के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त रितेश यादव (23) पुत्र नरेश यादव निवासी कस्बा रेवती वार्ड 13 के रूप में हुई। पहचान होने के साथ ही एक नया खुलासा हुआ। तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि बृहस्पतिवार को ही देर शाम पचरुखिया मार्ग तिराहा स्थित एक मकान में नीतू सिंह (22) पुत्री राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम लमुही थाना रेवती का शव पंखे से लटकता मिला। छानबीन में पता चला कि मृतक रितेश और नीतू सिंह पति-पत्नी के रूप में उक्त मकान में रह रहे थे।
दोनों शवों को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने नगर के वार्ड 13 निवासी रितेश की मां मीरा देवी से पूछताछ की। उसने अपने बेटे रितेश तथा रेनू के शवों की पहचान की। बताया कि पिछले दुर्गा पूजा में रितेश की शादी कहीं और तय की गई थी, लेकिन रितेश ने नीतू के साथ शादी कर ली। पहले बलिया में किराये का मकान लेकर रहता था। नीतू को वहां रख कर बाहर कमाने चला गया। इधर, कुछ दिन पहले उन्होंने रेवती में पचरुखिया मार्ग पर एक मकान में किराये का कमरा लिया और रहने लगे।
किरायेदारों ने बताई ये बात
आसपास के किरायेदारों का कहना है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच बृहस्पतिवार की सुबह नीतू के साथ विवाद के बाद रितेश घर से बाहर निकल गया। बाद में पता चला कि रितेश ट्रेन की चपेट में आ गया है। उधर, सुबह से ही नीतू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शाम तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के किराएदारों ने मकान मालिक को सूचना दी।

मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर गए। देखा कि युवती का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को उतरवा कर कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया। शुक्रवार को दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ। घटना के बाद से ही दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.549

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.3614

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Whimsical Wonders Await at Candyland Casino UK

Whimsical Wonders Await at Candyland Casino UK Table of Contents ...

Gua de casinos en lnea en Mxico.378

Guía de casinos en línea en México ▶️ JUGAR ...

казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги.2283

Оцените топовые казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here