आसमान में होंगे दो चंद्रमा! सितंबर से नवंबर तक पृथ्वी को मिलेगा नया मिनी मून

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पृथ्वी को करीब ढाई महीने के लिए एक छोटा चांद मिला है। यह उसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति को और बेहतर तरह से समझने में मदद करेगा। यह चांद असल में एक एस्टेरॉयड है, जिसका नाम 2024 PT5 है। इसे 7 अगस्त को खोजा गया था। इसका डायमीटर लगभग 10 मीटर है। ये एस्टेरॉयड 9 सितंबर से अर्थ की ऑर्बिट में घूम रहा है और अगले 77 दिन यानी 25 नवंबर तक ऐसा करता रहेगा।

दरअसल, यह एस्टेरॉयड चांद की तरह पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है, इसलिए इसे मिनी मून नाम दिया गया है। बेहद कम स्पीड होने की वजह से अगले दो महीने में यह एस्टेरॉयड पृथ्वी का एक चक्कर भी पूरा नहीं कर पाएगा।

25 नवंबर के बाद 2024 PT5 एस्टेरॉयड पृथ्वी की ग्रैविटी से आजाद होकर सूर्य की ऑर्बिट में लौट जाएगा। दरअसल, सूरज के चक्कर लगाते-लगाते यह एस्टेरॉयड धरती के करीब पहुंच चुका है। इस वजह से यह ग्रैविटेशनल फोर्स से खिंचकर पृथ्वी के चक्कर लगाने लगा है। 25 नवंबर के बाद यह धरती से दूर हो जाएगा और इस पर ग्रैविटी का असर भी खत्म हो जाएगा। तब यह वापस सूरज की ऑर्बिट में लौट जाएगा।

वैसे तो पहले भी कई एस्टेरॉयड धरती के चक्कर लगा चुके है, लेकिन 2024 PT5 इतना धुंधला होगा कि इसे आंखों या दूरबीनों से नहीं देखा जा सकेगा। इसे सिर्फ 22 मैग्निट्यूड वाले एडवांस ऑब्जरवेटरी से देखा जा सकेगा ।

हार्वर्ड और स्मिथसोनियन की एस्टेरॉयड रिसर्चर फेडेरिका स्पोटो का कहना है कि 2024 PT5 से उन अंतरिक्ष के एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी मिलेगी, जिनमें वे भी शामिल हैं जो कभी-कभी पृथ्वी से टकराती हैं।

- Advertisement -

Latest news

वन नेशन-वन इलेक्शन आखिर कैसे करेगा काम? क्या होगी इसकी रूपरेखा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, किश्तवाड़ में 2 जवान शहीद, बारामूला में तीन आतंकी ढेर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की शनिवार को रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़...

थावरी के सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि/ छिंदवाड़ाभ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा 35 लाख लगभग के गबन का हुआ खुलासा 1 चौरई विधायक की...

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...

पीएम आवास के बांटे अधिकार पत्र:सहरिया समाज के लोगों का कराया गृह प्रवेश

राष्ट्र आजकल/बबलू शर्मा/लटेरी विदिशा लटेरी तहसील के ललचिया पंचायत के अंतर्गत भीलाखेड़ी गांव में प्रधानमंत्री जन मन योजना के...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here