आवारापन 2’ फिल्म में नजर आएंगी बेहद खूबसूरत साड़ीयों में दिशा पाटनी
बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं आइवरी साड़ी में दिशा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | बॉलीवुड फिल्म ‘आवारपन 2 का’ टीजर लॉन्च हुआ है जिसमें दिशा पाटनी हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और फैशन सेंस के लिए मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर एक से बढ़कर एक वेस्टर्न ड्रेस में नजर आती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स में भी कई खूबसूरत लुक्स शेयर करती रहती हैं। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम आपको दिशा पाटनी के 5 बेहतरीन साड़ी लुक्स शेयर करने जा रहे हैं। अभिनेत्री ने आइवरी रंग की बेहद खूबसूरत प्री-ड्रेप्ड साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन सीक्विन, बीड्स और मिरर वर्क की बारीक कढ़ाई की गई है, जो पूरे आउटफिट को लग्जरी लुक दे रही है।
साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग आइवरी, ग्रीन और गोल्डन टोन का डीप नेक, हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज कैरी किया है, जिसमें फ्रंट और बैक दोनों तरफ बोल्ड कट-आउट डिटेलिंग, डोरी डिजाइन और स्टोन वर्क किया गया है। साड़ी का ड्रेपिंग स्टाइल फिगर-हगिंग है, जो उनके सिल्हूट को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा है।
दिशा ने शिमरी गोल्डन टोन की साड़ी पहनी है, जिस पर मोतियों और सीक्विन से की गई खूबसूरत डिटेलिंग हुई है। साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर किया गया पर्ल एम्बेलिशमेंट इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग गोल्डन ब्लाउज कैरी किया है, जिस पर हैवी सीक्विन, बीड्स और एम्ब्रॉयडरी वर्क देखने को मिलता है।

ज्वेलरी के लिए दिशा ने साड़ी से मैचिंग स्टेटमेंट ईयररिंग्स, एक हाथ में बैंगल्स और रिंग्स के साथ अपने लुक को पेयर किया है। हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर रखने के साथ ही न्यूड बेस, ब्रॉन्ज्ड ग्लो, डिफाइंड आईज, सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप, न्यूड लिप शेड और हाईलाइटर का इस्तेमाल कर मेकअप कंप्लिट किया है।
अभिनेत्री ने इस लुक के लिए सॉफ्ट लैवेंडर शेड की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिस पर सिल्वर सीक्विन, क्रिस्टल और स्टोन एम्बेलिशमेंट की बारीक कारीगरी की गई है। साड़ी का हल्का और फ्लोई फैब्रिक इसे एक ड्रीमी लुक दे रहा है, जबकि इसकी फिटेड ड्रेपिंग स्टाइल पूरे लुक को मॉडर्न टच दे रही है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग लैवेंडर और सिल्वर टोन का हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना है, जिसमें क्रिस्टल वर्क, बीडेड डिटेलिंग है।









