अब कागज पर छपे हुए बिल नहीं, इन उपभोक्ताओं को मोबाइल पर एसएमएस की शक्ल में मिलेगा बिल ओर ऑनलाइन पेमेंट पर 20 रुपए की छूट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भोपाल राजधानी के 5.44 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अब कागज पर छपे हुए बिल नहीं मिलेंगे। इन उपभोक्ताओं को मोबाइल पर एसएमएस की शक्ल में बिल मिलेगा। ये साॅफ्ट काॅपी की शक्ल में होगा। सोशल मीडिया पर भी बिल जारी होंगे। पायलट के तौर पर यह व्यवस्था शहर में 1 अप्रैल से लागू होगी। इसके लिए बिजली कंपनी तैयारी कर रही है। उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा यह भी होगा कि ड्यू डेट से पहले ऑनलाइन मोड से बिल का पेमेंट करने पर ₹20 रुपए की छूट भी दी जाएगी। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बुधवार को बिजली वितरण कंपनियों की समीक्षा बैठक में बताया कि उपभोक्ताओं को एसएमएस, वॉट्सएप व ई -मेल के माध्यम से बिजली बिल दिए जाएंगे। यह पीडीएफ फार्मेट में रहेंगे। इनमें बिजली खपत संबंधी सभी जानकारियां रहेगी। पायलट के तौर पर अप्रैल में यह व्यवस्था भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर में शुरू की जाएगी। इससे हर महीने बिलों की स्टेशनरी पर खर्च होने वाले 37.50 लाख रुपए बचेंगे। इसके एवज में ऑनलाइन पेमेंट करने पर ₹उपभोक्ताओं को 20 रुपए की छूट दी जाएगी। बिजली कंपनी के पास 95% उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं। 5% के नंबर अप्रैल तक रजिस्टर्ड कर लेंग।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Is Plinko Real Money? BGaming Slot Plinko UK Review

 Plinko by BGaming has rapidly gained popularity among online casino players in the UK, blending nostalgic arcade excitement with modern gambling thrills. This review...

Sultan Games Руководство по играм.441 (3)

Казино Sultan Games - Руководство по играм ▶️ ИГРАТЬ ...

– онлайн казино и покер рум Pokerdom.1494

Покердом - онлайн казино и покер рум Pokerdom ▶️...

“beste Echtgeld Online Internet Casinos: Alle In Ihrer Casino Liste【2025】

Im Online Casino Echtgeld Setzen: Beste Anbieter 2025"ContentDie Lukrativsten Echtgeld-boni 2025 Internet Marketing VergleichWas Sind Expire Beliebtesten Spielautomaten Inside Deutschland? Welches Ist Perish Beste...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here