मध्य प्रदेश में बढ़ रहा ठंड का असर: तेजी से लुढ़केगा रात का पारा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मध्यप्रदेश में दो-तीन दिन से ठंड के तेवर ठंडे हैं, लेकिन कल यानी, 25 नवंबर से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रात का पारा तेजी से लुढ़केगा तो कई इलाकों में शीतलहर का असर भी होगा। हिल स्टेशन पचमढ़ी समेत नौगांव आदि इलाकों के पारे में गिरावट होगी। अभी यहां का तापमान 6 डिग्री के आसपास चल रहा है।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। 25 से 28 नवंबर के बीच यह स्थिति बनी रहेगी।

प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौसम सबसे ठंडा है। यहां रात का पारा 6 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसके अलावा नौगांव में तापमान 7 से साढ़े सात डिग्री सेल्सियस के बीच है। छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, उमरिया, मलाजखंड, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, रायसेन में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही पारा और लुढ़केगा।

कई शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश जगह 30 डिग्री के नीचे ही पारा चल रहा है।

गर्म कपड़ों का ले रहे सहारा
प्रदेश में शीतलहर का असर भी दिखाई दे रहा है। इसके चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। सुबह के समय ज्यादा ठंडक रहती है, इसलिए अलाव भी जलाने लगे हैं। शीतलहर से नुकसान की संभावना भी रहती है। इसलिए मौसम वैज्ञानिक बचाव के तरीके बता रहे हैं।

24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा। रात का न्यूनतम तापमान औसत 11 और अधिकतम तापमान औसत 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेगी।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.584

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Bedste Udenlandske Casinoer 2025 +45 Udenlandske Casinoer!

Udenlandsk On Line Casino Med Trustly 2025 Find Dit Trustly Casino Her!ContentUdenlandske Casinoer Uden MitidForkælelse Til Loyale Spillere På Internationale CasinoerEr" "Det Lovligt At...

Sultan Games Как начать играть.217

Казино Sultan Games - Как начать играть ▶️ ИГРАТЬ ...

Stor Guide Med De 10+ Bedste Casinoer

"Bedste Udenlandske Casinoer: Spil På Online Gambling Establishment Uden Dansk LicensContentBacanaplay Casino: Tilføjet" "juni 2022Er Det Værd With Spille På Udenlandske Casinoer? Hvad Gør...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here