लॉकडाउन में 2 मर्डर करके पुलिस से कहता था- डॉन हूं, मुझे पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, आज हुआ गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। ग्वालियर में लॉकडाउन में 3 दिन में 2 मर्डर करके एक बदमाश खुद को डॉन समझने लगा। वह अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के डॉयलाग- डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है… दोहरा कर पुलिस को चैलेंज भी कर रहा था। पुलिस को उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित करना पड़ा। वह बुधवार को फिर किसी वारदात को अंजाम देने आया था। इससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर पप्पू यादव को सूचना मिली थी कि अप्रैल में पनिहार और माधवगंज में तीन दिन में दो हत्याओं को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर राकेश वाल्मीकि निवासी गुड़ा गुड़ी का नाका, शहर में फिर किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इस पर उन्होंने क्राइम ब्रांच DSP विजय सिंह को सूचना दी। साथ ही, अपनी टीम के साथ बदमाश की घेराबंदी की।

पुलिस ने बदमाश को उसके घर के पास से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। उसके पास से 315 बोर का एक कट्‌टा, दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े जाने के बाद उसे क्राइम ब्रांच थाना लाकर पूछताछ की, तो उसने दो हत्या करना कुबूल किया। फिलहाल उससे शहर की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

3 दिन में की थीं 2 हत्याएं

राकेश वाल्मीकि ने 14 अप्रैल 2021 को पनिहार के शालू पुरा इलाके में गोपाल कुशवाह से विवाद के बाद गोली मारकर हत्या की थी। इस हत्या के बाद उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित हो गया था। अभी पुलिस उसे तलाश रही थी कि उसने तीन दिन बाद 17 अप्रैल 2021 को माधवगंज गुढ़ा तलैया के पास कर्फ्यू में घर के बाहर बैठे दिव्यांग विनोद कुमार कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले उसने दिव्यांग और ताश खेल रहे उसके साथियों से पैसे और सामान लूटने का प्रयास किया था। विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या, हत्या के प्रयास व लूट के 20 मामले हैं दर्ज
पकड़ा गया आरोपी राकेश वाल्मीकि खुद को डॉन कहलवाना पसंद करता है। उस पर हत्या के दो, हत्या के प्रयास के 4, लूट के 2, चोरी के 6, आर्म्स एक्ट के 4 मामलों सहित 20 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।

- Advertisement -

Latest news

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику В нашем мире кино и pokerdom зеркало прочно занимает значение одного из значимых ресурсов чувств и...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Trkiye casino.5523

Mostbet Türkiye casino ▶️ OYNAMAK ...

1win регистрация в букмекерской конторе 1вин.1056 (2)

1win — регистрация в букмекерской конторе 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Sultan Games в Казахстане Удобный вход и безопасная игра.324

Казино Sultan Games в Казахстане - Удобный вход и безопасная игра ...

Top 10 Best On The Web Casinos Australia For Real Money 2025

Top Australian On The Web Casinos For Real Cash 2025ContentBest Australian Online Gambling Establishment Sites 2025: Your Guide Towards The Best Aussie SitesAre Old...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here