अगले दो दिन सर्दी और हवाओं का तापमान बढ़ेगा , 5 जनवरी के बाद फिर बारिश की संभावना

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी के बाद एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। रात को तेज़ी से गिरते तापमान पर ब्रेक लगा है। यह कहीं-कहीं 10 डिग्री के ऊपर चला गया है। अगले दो दिन इसी तरह तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। यह दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। कोहरा और सर्द हवाओं के कारण सर्दी रहेगी। यह पश्चिमी विक्षोभ यानी पाकिस्तान से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि 5 जनवरी के बाद एक फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। पानी गिरने से मौसम में फिर ठंडक बढ़ जाएगी।

अब तक प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया। यह उत्तर पश्चिम एमपी में कई जगहों पर घना कोहरा रहा। लगभग प्रदेश भर में यही स्थिति है। भोपाल समेत कुछ इलाकों में दिन में भी हल्का कोहरा है। अगले दो दिन तक ग्वालियर और चंबल संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा रहेगा। शहडोल, सतना, कटनी, दतिया, ग्वालियर और शिवपुरी में कहीं-कहीं हल्के से घना कोहरा रहेगा। बुंदेलखड़, बघेलखंड और महाकौशल के इलाकों में ठंड का ज्यादा जोर है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभागों में अपेक्षाकृत ठंड का कम जोर है। यहां पर दिन के तापमान 25 डिग्री और रात का पारा 10 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। यह स्थिति 3 और 4 जनवरी तक इसी तरह रहेगी। मध्य प्रदेश में शनिवार को सबसे कम अधिकतम तापमान सतना, दमोह, सीधी, भिंड, सागर और शहडोल में रहा।
तीन और चार जनवरी को प्रदेश में कई इलाकों में दिन में ठंड रहेगी। चंबल के संभागों के दतिया, अशोक नगर, शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, निवाड़ी, मंदसौर, रतलाम, सागर, छतरपुर, शहडोल, दमोह, पन्ना और कटनी में दिन में भी ज्यादा ठंड रहेगी।

- Advertisement -

Latest news

Gambling online game Daman Game Strategies and Tips to Win.1081 (2)

Gambling online game Daman Game - Strategies and Tips to Win ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Best Non-Gamstop Casino Sites UK Casinos Not on Gamstop 2025.4743

Best Non-Gamstop Casino Sites UK – Casinos Not on Gamstop 2025 ...

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben Inhaltsverzeichnis Einleitung ...

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino Table des Matières ...

Top 10 Best On The Web Casinos Australia For Real Money 2025

Top Australian On The Web Casinos For Real Cash 2025ContentBest Australian Online Gambling Establishment Sites 2025: Your Guide Towards The Best Aussie SitesAre Old...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here