अगर आप भी तमन्ना भाटिया जेसी नेचुरल खूबसूरती अपनाना चाहते हैं तो यह तरीका अपनाएं
तमन्ना भाटिया को "मिल्क ब्यूटी" के नाम से भी जाना जाता है

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को “मिल्क ब्यूटी” के नाम से भी जाना जाता है। तमन्ना भाटिया नेचुरल सुंदरता के साथ ही मिनिमल मेकअप करना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डेली रूटीन में प्रेजेंटेबल दिखने के साथ ही नेचुरल मेकअप लुक खोज रही हैं, तो आप एक्ट्रेस से आइडिया लेकर मेकअप कर सकती हैं। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की स्किन काफी अच्छी है, जिसके चलते उनका मेकअप एकदम नेचुरल दिखता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा ही बेस चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले त्वचा को अच्छी तरह साफ करें और एक हल्का हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा, अगर आप दिन में बाहर जा रही हैं, तो एक अच्छी सनस्क्रीन जरूर लगाएं। स्किन केयर करने के बाद अब चेहरे पर प्राइमर लगाएं, जिससे बेस अच्छे से हो सके और लंबे समय तक स्किन पर टिका रहे।
अब बेस को नेचुरल फिनिश देने के लिए कम सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करके जरूरी जगहों पर सेट करें। ऐसा करने से मेकअप केकी नहीं होगा अगर आपके चेहरे पर ज्यादा दाग-धब्बे नहीं हैं, तो आप भारी फाउंडेशन का उपयोग न करें। जिन जगहों पर आवश्यक हो, केवल उन जगहों पर हल्का कंसीलर लगाएं या फिर आप पूरे चेहरे पर चाहें तो बीबी (BB) क्रीम या सीसी (CC) क्रीम का उपयोग भी कर सकती हैं।





