एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत, ओवरटेक कर रहे ट्रक ने जीप को मारी टक्कर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यहां सुबह करीब 11 बजे सूरतगढ़ में ओवरटेक कर रहे ट्रक और सामने से आ रही क्रूजर जीप की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 7 लोग घायल भी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा राजियासर गांव के पास हुआ। हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से जीप आ गई। जीप सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें 4 महिलाएं, एक बच्ची और जीप का ड्राइवर है। जीप सवार सभी लोग किशनपुरा उतराधा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह रामदेवरा दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन से अलग किया। इसके बाद जीप के मुड़े हुए हिस्सों को काट-काट कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने यहां जमा भीड़ को भी रास्ते से हटाया। इसके बाद ही ट्रैफिक शुरू हो पाया। ट्रक बीकानेर की ओर जा रहा था। ट्रक चालक भी हादसे में घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xbet APK থেকে কিভাবে জিতেছে টাকা উত্তোলন করবেন?

Here’s your SEO-optimized article in Bengali, following all your requirements:```html1xbet APK থেকে কিভাবে জিতেছে টাকা উত্তোলন করবেন?1xbet APK থেকে জিতেছে টাকা উত্তোলন করতে হলে,...

Mostbet Kampanjekode Enorm Få $300 Bonus Samt Gratisspinn Liyu Microfinance Institution S C

Ønsker Du Å Spille På Mostbet Com? Få Tilgang Til Pålogging Your Ex Kks It EntwicklungContentMostbet Kampanjekode Og BonusMostbet-registreringApp-version Vs Web-versionAlle Sorter Registrering Hos...

Jak Wygrywać Zakłady Sportowe Poradnik Eksperta

"legalne Zakłady Bukmacherskie Freebety Na StartContentLegalne Zakłady Bukmacherskie Online💎co Wyróżnia 1xbet Spośród Innych Bukmacherów Internetowych? Jak Wypłacić Wygraną Z Zakładów? Oferta Promocyjna W Lebull...

Så kan du spela med spelstopp och undvika spelberoende effektivt

Så kan du spela med spelstopp och undvika spelberoende effektivtAtt spela ansvarsfullt och samtidigt undvika spelberoende är en utmaning för många, men genom att...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here