Air India: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने लिया कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन, 30 क्रू-मेंबर्स को किया बर्खास्त

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक छुट्टी पर गए 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स में से 30 को बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइन ने बचे हुए कर्मचारियों से कहा कि आज शाम 4 बजे तक नौकरी पर लौट आएं। ऐसा न करने पर सबको निकाल दिया जाएगा।

ये सभी इम्पलॉई 7 मई की रात अचानक एक साथ छुट्टी पर चले गए थे। जिसकी वजह से मंगलवार रात और बुधवार को एयरलाइन को 100 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। आज यानी गुरुवार को भी अब तक 74 उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं।

सवाल-जवाब में पैसेंजर्स की परेशानी और एअर इंडिया एक्सप्रेस संकट

सवाल: कितने शहरों में फ्लाइट्स कैंसिल, कितने पैसेंजर्स प्रभावित?
जवाब: 10 शहरों में। नई दिल्ली, श्रीनगर, गुवाहाटी, बेंगलुरु, गोवा, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कालीकट, कुन्नूर और कोझिकोड। 15 हजार से ज्यादा पैसेंजर्स प्रभावित हुए।

सवाल: क्या आज भी फ्लाइट्स कैंसिल होंगी, आगे क्या होगा?
जवाब: आज और आने वाले दिनों में कई उड़ानें कैंसिल की जाएंगी। एयरलाइन फ्लाइट्स की संख्या भी कम करेगी।

सवाल: परेशान हुए पैसेंजर्स के लिए एयरलाइन ने क्या किया?
जवाब: प्रभावित पैसेंजर्स को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान को री-शेड्यूल्ड कर सकेंगे।

सवाल: आगे पैसेंजर्स को परेशानी ना हो, इसके लिए क्या किया?
जवाब: यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी, ताकि वे फ्लाइट कन्फर्म कर सकें। वेबसाइट पर चेक स्टेटस का ऑप्शन है। ग्लोबल कॉल सेंटर नंबर्स 080-46662222 080-67662222 भी हैं।

सवाल: देश और विदेश की कितनी फ्लाइट्स हैं?
जवाब: एयरलाइन के 70 प्लस एयरक्राफ्ट हैं। रोजाना 300 से ज्यादा और हफ्ते में 2500 फ्लाइट्स ऑपरेट की जाती है। देश के 31 और विदेश के 14 शहरों में फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं।

- Advertisement -

Latest news

Анализ казино: основной портал и игровые автоматы

Анализ казино: основной портал и игровые автоматы Виртуальные азартные забавы превращаются в все более популярными, и гэмблинг-заведения демонстрируют разнообразие слотов, чтобы соответствовать запросам самых привередливых...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sultan Games Как начать играть.217

Казино Sultan Games - Как начать играть ▶️ ИГРАТЬ ...

Online Casino Deutschland: Top Anbieter Für 2025 Im Test

Online Casino Echtgeld: 300+ Beste Casino Angebote In Deutschland 2025ContentWildz – Große Auswahl An" "echtgeld Spielen4, 6Wie Schnell Werden Gewinne Ausgezahlt? Auszahlung Von Bonus-gewinnenWelche...

Best On-line Casinos Australia 2025 Top Australian Gambling Establishment Sites

Australia's #1 Online Casino Guide 2025ContentReal Money Games At Online CasinosPayment Options At Top Australian Casinos OnlinePopular Payment Options Regarding Australian PlayersCompare Australia’s Best...

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark.1737

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here