Air India से विदा होगी साड़ी:नई ड्रेस नवंबर तक अनवील हो सकती है

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। एअर इंडिया अपनी फीमेल केबिन क्रू की यूनिफॉर्म में बदलाव करने जा रहा है। पिछले 60 सालों से फ्लाइट अटेंडेंट ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट, ‘साड़ी’ पहनती हैं। इसे मॉडर्न आउटफिट में बदलने का प्लान हैं। एचटी ने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट पब्लिश की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नई ड्रेस नवंबर 2023 तक अनवील हो सकती है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, को यूनिफॉर्म अपडेट करने का काम सौंपा गया है। मामले से परिचित अधिकारियों ने बताया कि चूड़ीदार जैसे अन्य पारंपरिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

यूनिफॉर्म में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंग होंगे
एक महीने पहले यानी अगस्त में एअर इंडिया ने अपने प्लेन्स का भी मेकओवर अनवील किया था। मेकओवर में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। एयरलाइन की नई यूनिफॉर्म में भी इन्हीं कलर स्कीम्स का इस्तेमाल हो सकता है।

साल 1962 में एयरलाइन ने स्कर्ट, जैकेट और हैट से साड़ी पर स्विच करने का फैसला लिया था। उस समय एयरलाइन में काम करने वाली फीमेल क्रू मेंबर्स बताती हैं कि कैसे उन्हें अपनी वर्दी पर गर्व था और उन्हें सही ढंग से साड़ी पहनने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।

ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रही एअर इंडिया
सितंबर 2022 में एअर इंडिया ने वर्ल्ड क्लास ग्लोबल एयरलाइन बनने की दिशा में अपने मल्टी स्टेज ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप Vihaan.AI अनवील किया था। अपने नए मेकओवर से एअर इंडिया अमीरात और कतर एयरवेज जैसे कैरियर्स को टक्कर देना चाहता है। जनवरी 2022 में, टाटा ग्रुप ने एयरलाइन भारत सरकार से 18,000 करोड़ रुपए में खरीदी थी।

बीते दिनों नया लोगो अनवील किया था
बीते दिनों एअर इंडिया ने अपना नया लोगो और लिवरी अनवील किया था। लिवरी को आप एयरक्राफ्ट का पूरा मेकओवर समझ सकते हैं। मेकओवर में सुनहरे, लाल और बैंगनी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। टाटा ग्रुप की 91 साल पुरानी एयरलाइन 15 महीने से इस पर काम कर रही थी। यह कोणार्क चक्र से प्रेरित पुराने लोगो की जगह लेगा।

लंदन बेस्ड ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी फर्म फ्यूचर ब्रांड के साथ पार्टनरशिप में लोगो डिजाइन किया गया है। दिसंबर 2023 में एअर इंडिया का पहला एयरबस A350 नए लोगो और मेकओवर के साथ बेड़े में शामिल होगा। फ्यूचर ब्रांड ने अमेरिकन एयरलाइंस और ब्रिटिश लक्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड बेंटले के साथ ब्रांडिंग पर काम किया है।

एअर इंडिया की पहचान उसका महाराजा मस्कट रहा है। 1946 में इसे डिजाइन किया गया था। एअर इंडिया के तब के कॉमर्शियल डायरेक्टर बॉबी कूका और विज्ञापन एजेंसी जे.वाल्टर थॉम्पसन के आर्टिस्ट उमेश राव ने मिलकर ब्रांड आइकन बनाया था। बाद में इसमें बदलाव भी किए गए।

एअर इंडिया के CEO और MD कैंपबेल विल्सन ने कहा- महाराजा अब मुख्य रूप से एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों पर दिखाई देंगे। इंटरनेशनल कस्टमर बेस से महाराजा मस्कट उतना रिलेट नहीं करता इसलिए ऐसा किया जा रहा है। प्रीमियम क्लास के लिए महाराजा का इस्तेमाल होगा।

- Advertisement -

Latest news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.1093

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...

Glory Casino Android App.954

Glory Casino Android App ▶️ PLAY ...

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh Register Login.4937

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh — Register & Login ...

Fortune Favors the Bold Experience the captivating drop and potential rewards with plinko malaysia._21

Fortune Favors the Bold: Experience the captivating drop and potential rewards with plinko malaysia.Understanding the Basics of PlinkoThe Appeal of Plinko in MalaysiaVariations in...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here