अजमेर की 10वीं व 12वीं क्लास का टाइम टेबल तो अभी तय नहीं, लेकिन रिजल्ट हर हाल में जून महीने के अंतिम सप्ताह तक घोषित होने की तैयारी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर की 10वीं व 12वीं क्लास का टाइम टेबल तो अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन रिजल्ट हर हाल में जून महीने के अंतिम सप्ताह तक घोषित होने की तैयारी हो रही है। दरअसल, शिक्षा विभाग चाहता है कि कॉम्पिटिशन एग्जाम से पहले रिजल्ट आ जाएं ताकि स्टूडेंट्स को परेशानी न हो।

पिछले साल यह परीक्षाएं कोरोना के चलते देरी से हुई और पूरा सेशन लेट शुरू हो सका। इसी तरह पॉलिटेक्निक व आईटीआई सहित मेडिकल के कुछ कोर्सेज में 10वीं के बाद ही प्रवेश होता है। ऐसे में राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग को साफ आदेश दिया है कि जून के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट घोषित करें।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एग्जाम का टाइम-टेबल भी एक दो दिन में जारी कर सकता है। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 मई के आसपास शुरू होगी। परीक्षा 30 मई तक संपन्न हो सकती है। इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित करने की तैयारी होगी।

उधर, कक्षा तीन से पांच तक की परीक्षा लेने का सरकार निर्णय कर चुकी है। अभी इनकी क्लासेज शुरू नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च के पहले सप्ताह में या फिर 15 मार्च तक इन क्लासेज के बच्चों को भी स्कूल आने की अनुमति दी जा सकती है। कक्षा एक व दो सहित प्री प्राइमरी कक्षाओं के संबंध में अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।

आम तौर पर एक अप्रैल से नया सेशन शुरू होता है लेकिन इस बार यह तय नहीं है। दरअसल, राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल अंग्रेजी माध्यम के स्कूल एक अप्रैल से सेशन शुरू करने की कवायद में हैं, जबकि राज्य सरकार ने ऐसा कोई आदेश अब तक नहीं दिया है। दूसरी ओर सीबीएसई स्कूल एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में राज्य सरकार से संबंद्ध निजी स्कूलों को खासा नुकसान हो सकता है।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Fördelar med utländska casino Zimpler som betalningsmetod i Sverige

Fördelar med utländska casino Zimpler som betalningsmetod i SverigeZimpler som betalningsmetod har snabbt blivit populärt bland svenska spelare som föredrar utländska casinon. Det erbjuder...

Casino Utan Svensk Licens & Spelpaus 2024 » Se Hela Listan

Bästa Betting Utan Spelpaus 2024ContentHur Utvärderar Ni Casinon Utan Svensk LicensArctic Casino – Bästa All All-around Casino Utan SpelpausVad Är Ett Casino Utan Svensk...

Türkiyenin En Kaliteli Canlı Casino Siteleri 2024’nin ️ Güvenilir Canlı Casinolar

Paşacasino- Güncel Paşacasino Giriş AdresiContentCanlı PokerBetrupi Giriş AdresiMobil Gambling Establishment Siteleri Nelerdir? Mobil Casino Oyunları OynaTürkiye’de Popüler Canlı Gambling Establishment OyunlarıBlackjack 21Mobilbahis Canlı Casino...

1xbet APK থেকে কিভাবে জিতেছে টাকা উত্তোলন করবেন?

Here’s your SEO-optimized article in Bengali, following all your requirements:```html1xbet APK থেকে কিভাবে জিতেছে টাকা উত্তোলন করবেন?1xbet APK থেকে জিতেছে টাকা উত্তোলন করতে হলে,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here