अलर्ट: इजराइल ने सभी विदेशी यात्रियों की एंट्री पर लगाया बैन

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते इजराइल ने सभी विदेशी यात्रियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। शुक्रवार को ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पहला मरीज मिला था। इसके बाद ही इजराइल ने कई दक्षिण अफ्रीकी देशों के यात्रियों पर रोक लगा दी थी। अब सभी विदेशियों की देश में एंट्री बैन कर दी गई है।

‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक सरकार ने फिलहाल 14 दिन के लिए फॉरेन पैसेंजर्स पर बैन लगाया है। प्रतिबंध लागू भी हो गया है। विदेशियों की एंट्री बैन करने वाला यह पहला देश है।

नए नियमों के मुताबिक, अब अगर कोई वैक्सीनेटेड इजराइली नागरिक देश वापस आता है तो उसे कोरोना टेस्ट कराना होगा। 72 घंटे क्वारैंटाइन रहना होगा। क्वारैंटाइन पीरियड खत्म होने पर फिर कोरोना टेस्ट होगा। सभी रिपोर्ट्स निगेटिव आना जरूरी है।
ऐसा व्यक्ति जिसका वैक्सीनेशन पूरा नहीं हुआ है, उसे 7 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा। इसके बाद कोरोना टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

नए वैरिएंट पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा था- नया वैरिएंट ज्यादा संक्रामक है और डेल्टा वैरिएंट से ज्यादा तेजी से फैलता है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है कि ओमिक्रॉन पर वैक्सीन कारगर है या नहीं। ये इमरजेंसी जैसे हालात हैं। 24 घंटे तैयार रहें।

नए वैरिएंट के डर से ब्रिटेन, सउदी अरब, ईरान, अमेरिका और श्रीलंका ने भी कई अफ्रीकी देशों पर ट्रैवल बैन लगा दिया है। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए अफ्रीका के सात-आठ देशों से विमानों और यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया गया है।

भारत ने अब तक किसी देश की फ्लाइट पर बैन नहीं लगाया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, इजराइल, हॉन्गकॉन्ग और ब्रिटेन समेत यूरोप के कुछ देशों से आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले हर व्यक्ति को मुंबई आने पर क्वारैंटाइन किया जाएगा। साथ ही उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। वहीं, गुजरात में ऐसे यात्रियों का RT-PCR जरूरी होगा।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up – Azrbaycann n yax kazinosu Rsmi sayt.4635 (3)

Pin Up - Azərbaycanın ən yaxşı kazinosu | Rəsmi sayt ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1Win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.1778 (2)

1Win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Gama Casino Online – официальный сайт – вход и зеркало 2025.2526

Gama Casino Online - официальный сайт - вход и зеркало (2025) ...

Chicken Road – Slot di casin online con avventure senza fine di galline che attraversano la strada.847

Chicken Road - Slot di casinò online con avventure senza fine di galline che attraversano la strada ...

New Online Casinos Australia 2025: Ideal New Casino Web Sites For Au Players

Best Aud Online Gambling Establishment Listing Of The Top Australian Dollar CasinosContentPokerOur Recommended Sites Are Excellent For AussiesNew Online Casinos AustraliaBest Australian Online Casino...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here