आलिया भट्ट पर पैंडेमिक एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की तैयारी, फिल्म प्रमोशन के लिए होम क्वारैंटाइन का नियम तोड़ा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर पैंडेमिक एक्ट के तहत FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। होम क्वारैंटाइन नियम तोड़ने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आलिया भट्ट की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन BMC के नियमों के मुताबिक हाई रिस्क संपर्क लिस्ट में रखे गए लोगों के लिए 14 दिन होम क्वारैंटाइन रहना जरूरी है, इसके बावजूद ब्रह्मास्त्र मूवी के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ दिल्ली चली गईं थीं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एक्ट्रेस कई लोगों से मिली भी हैं। ऐसे में आलिया ने BMC का नियम तोड़ा है। BMC इस मामले की जांच कर रही थी और नियम उल्लंघन की पुष्टि के बाद अब एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहा गया है।

BMC जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राजुल पटेल ने कहा, ‘मैंने DMC स्वास्थ्य विभाग को आलिया भट्ट के खिलाफ होम आइसोलेशन नियम का उल्लंघन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। वह एक रोल मॉडल हैं, इसलिए उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए था। नियम सबके लिए समान हैं।’

आलिया भट्ट के दिल्ली जाने की जानकारी मिलने पर BMC के H-West वॉर्ड के स्वास्थ्य विभाग ने उनके मैनेजर से बुधवार को संपर्क किया था। स्वास्थ्य विभाग ने आलिया से कहा है कि आपने नियम तोड़ा है, ऐसे में आप दिल्ली में ही रुकें, वापस मुंबई न आएं, जिससे और लोगों तक ये वायरस न फैले। मगर इस बार भी आलिया नहीं मानीं और देर रात मुंबई वापस आ गईं। इसलिए अब एक्ट्रेस पर पैंडेमिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

बीते दो-तीन दिनों से जिस तरह सिलेब्रिटीज में कोरोना का खतरा बढ़ा है, महानगरपालिका भी इसको लेकर चिंता में है। अभी दो दिनों में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, संजय कपूर की पत्‍नी महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, सोहेल खान की बीवी सीमा खान और उनका छोटा बेटा योहान, सभी 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इस बीच करीना कपूर के साथ ही BMC ने महीप कपूर के घर को भी सील कर दिया है। ये सभी सिलेब्रिटीज बीते हफ्ते करण जौहर के घर पार्टी करने पहुंचे थे। BMC ने पार्टी में आए मेहमानों और सिलेब्रिटीज के स्‍टाफ सहित 40 लोगों का RT-PCR टेस्‍ट करवाया है। करण जौहर और मलाइका अरोड़ा की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। करण जौहर के घर को सैनिटाइज भी किया गया है।

- Advertisement -

Latest news

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов Казино казино онлайн поставляет пользователям удобный интерфейс, что дает возможность без труда находить необходимые игры и секции....
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xbet зеркало непраздничное возьмите сейчас праздник получите и распишитесь сайт 1хбет Освежено!

Геймеры повышают добывать скидки вне активность, кооптирование счета а еще исполнение определённых требований. VPN — это флейта, который помогает игрокам исходить блокировки а еще...

1Win en Argentina promociones y ofertas especiales.147

1Win en Argentina - promociones y ofertas especiales ▶️...

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало вход на 1хБет 2025.5665

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало – вход на 1хБет (2025) ...

Online Casino Deutschland: Top Anbieter Für 2025 Im Test

Anbieter Mit Deutscher Lizenz 2025"ContentLive On Line Casino Spiele: Online Different Roulette Games Und Blackjack Im FokusDie SpielauswahlTop Online Casinos Müssen Diese Kriterien Im...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here