अलसुबह हाइवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, दादा-पोता समेत 3 की मौत, मां-बेटे घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। ग्वालियर के घाटीगांव में रविवार अलसुबह तेज़ रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। कार से परिवार उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहा था। परिवार उत्तरप्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है। हादसे में दादा-पोता समेत तीन की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6 बजे का है। बता दे कि कोहरे के कारण कार ड्राइवर को सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखा। क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी कार को निकाला गया। उसमें फंसे तीन लोगों को निकाला गया, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। इसी कार के पीछे एक अन्य कार में मृतकों के अन्य परिजन व दोस्त आ रहे थे। हादसे की खबर उन्होंने ही पुलिस को दी है। मृतक में रोहित भी था, जिसने शाम को उज्जैन से निकलते समय सभी की एक सेल्फी अपने मोबाइल से ली थी। यह उनके जीवन की आखिरी सेल्फी थी।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी 50 वर्षीय रमेशचंद्र शर्मा पुत्र श्याम बाबू शर्मा का लोहे का कारोबार है। वह दो दिन पहले परिवार व दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए उज्जैन स्थित महाकाल आए थे। उनकी कोई मनोकामना पूरी हुई थी। दर्शन करने के बाद जब वह वहां से मैनपुरी के लिए निकल रहे थे, तो रमेशचन्द्र के पड़ोसी 22 वर्षीय रोहित गुप्ता ने सभी के साथ सेल्फी भी ली थी, जो उनके जीवन की आखिरी सेल्फी बन गई। रात को वहां से मैनपुरी के लिए निकले थे।

कार रमेशचन्द्र का बेटा शिवाजी शर्मा चला रहा था। पीछे दूसरी कार में अन्य दोस्त व रिश्तेदार थे। रविवार सुबह वह अभी घाटीगांव हाइवे स्थित कुंवर होटल के सामने पहुुंचे थे। हाइवे पर कोहरा भी था। इसी समय ड्राइवर की झपकी लगी या अन्य कारण से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक MP07 HB-3377 में जा घुसी। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पीछे दूसरे वाहन में आ रहे लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।आगे की सीट पर सवार रमेश चन्द्र शर्मा निवासी मैनपुरी, उनका पोता सोहम शर्मा पड़ोसी रोहित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कार में सवार ड्राइवर शिवाजी शर्मा और उसकी मां ओमवती शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। कार से शवों को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन भी बुलानी पड़ी है पुलिस का कहना घाटीगांव थाना प्रभारी आदित्य शुक्ला का कहना है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुसने से तीन की मौत हुई है और दो घायल हैं। फिलहाल पता नहीं चला है कि चालक को झपकी लगी थी या फिर किसी को बचाने में हादसा हुआ है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1238

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...

Mines Game Online Real Money: Win Big from Home

 Review of Mines by Spribe: How It Shines for Indian Players For players in India seeking thrilling and straightforward online casino games, Mines by Spribe...

“онлайн Казино Дэдди официального Сайт, Зеркало дли Входа

Официальный Сайт Дэдди Казино Играть На Daddy Casino ЗеркалорContentИгра В Деморежиме На Автоматах Daddy CasinoВерификация В Daddy CasinoВывод средствЗеркало Официального СайтаОнлайн Казино Дадди официальный...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here