hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंविदेश
Trending

अमेरिका में तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, हादसे में सभी पांच सवारों की मौत

अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा विम्बरली नाम के शहर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, सेसना 421C विमान गुरुवार रात करीब 11:25 बजे क्रैश हो गया।

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विमान काफी तेज रफ्तार में था, जिस वजह से हादसा हुआ। अभी तक मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं, क्योंकि पहले उनके परिवार वालों को सूचना दी जाएगी।

इस मामले की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मिलकर करेंगे। बताया गया है कि उसी इलाके में उड़ रहा एक दूसरा विमान सुरक्षित तरीके से सैन एंटोनियो के पास लैंड कर गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − four =

Back to top button