अमेरिकी वैज्ञानिकों का कमाल: न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी की मदद से भविष्य में क्लाइमेट चेंज से लड़ने का रास्ता ढूंढा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । अमेरिका की लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लैब के वैज्ञानिकों ने ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी की मदद से भविष्य में क्लाइमेट चेंज से लड़ने का रास्ता ढूंढ लिया है। यह ऊर्जा पूरी तरह साफ, सुरक्षित और असीमित भंडार मानी जाती है।

दरअसल, दो तरह के न्यूक्लियर रिएक्शन से ऊर्जा पैदा होती है- पहला न्यूक्लियर फिजन और दूसरा न्यूक्लियर फ्यूजन। फिजन पर आधारित पावर प्लांट्स 1950 के दशक से मौजूद हैं, लेकिन रिसर्चर्स सालों से न्यूक्लियर फ्यूजन से ऊर्जा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। एनर्जी का यह सोर्स बेहद साफ और सुरक्षित होता है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे हमारी फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता खत्म हो जाएगी, जिससे क्लाइमेट चेंज में कमी आएगी। अमेरिकी रिसर्चर्स ने जो प्रयोग किया है, उसमें एक ऐसा न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर बनाया गया है, जो खपत की तुलना में ज्यादा ऊर्जा का उत्पादन करता है। ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है।

फिजन और फ्यूजन, दोनों ही प्रोसेस में एटम (परमाणु) के न्यूक्लियस में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की बाइंडिंग एनर्जी इस्तेमाल होती है। इन दोनों में अंतर यह है कि फिजन में एक न्यूक्लियस दो छोटे न्यूक्लियस में बंट जाता है। वहीं, फ्यूजन में दो छोटे न्यूक्लियस मिलकर एक बड़ा न्यूक्लियस बनाते हैं।

उदाहरण के लिए, न्यूक्लियर फिजन रिएक्टर में यूरेनियम का उपयोग होता है। न्यूट्रॉन रेडिएशन से एक्सपोज होने के बाद इसके एटम बंटकर बेरियम और क्रिप्टन जैसे एलिमेंट्स में बदल जाते हैं। ये एक चेन रिएक्शन होती है। यह ऊर्जा पानी उबालने के लिए, भाप प्रोड्यूस करने के लिए और बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल होती है।

वहीं, न्यूक्लियर फ्यूजन वह प्रक्रिया है जिसके जरिए सूर्य और बाकी तारे एनर्जी पैदा करते हैं। सूरज के केस में हाइड्रोजन के दो एटम एक दूसरे से जुड़कर एक हीलियम एटम बनाते हैं। नई खोज के मुताबिक हम इसी प्रोसेस को दोहराकर कमर्शियल पावर प्लांट्स में इस्तेमाल कर सकते हैं। फिजन के बायप्रोडक्ट हजारों साल तक रेडियोएक्टिव बने रहते हैं, लेकिन फ्यूजन में ऐसा नहीं होता।

फिलहाल भारत समेत दुनिया के 50 से ज्यादा देश न्यूक्लियर फिजन एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं। 440 रिएक्टर से विश्व की 10% ऊर्जा की पूर्ति होती है। 92 रिएक्टर के साथ अमेरिका दुनिया में न्यूक्लियर पावर का प्रोडक्शन करने वाला नंबर एक देश है। इसके न्यूक्लियर पावर प्लांट्स विश्व की 30% बिजली पैदा करते हैं।

10 साल में फ्यूजन एनर्जी होगी फायदेमंद
फ्यूजन एनर्जी 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तापमान पर पैदा होती है। अमेरिकी रिसर्चर्स ने भी सूर्य की तरह भारी तापमान में फ्यूजन एनर्जी का उत्पादन किया। एक बार फ्यूजन एनर्जी मार्केट में आने के बाद हमें बिना किसी रेडियोएक्टिव बायप्रोडक्ट के कार्बन-फ्री इलेक्ट्रिसिटी मिल सकेगी। दुनिया के बड़े बिजनेसमैन जैसे जेफ बेजोस और बिल गेट्स ने भी इस टेक्नोलॉजी में निवेश किया है। पिछले एक साल में ही 230 अरब रुपए का निवेश हुआ है। साल 2030 के बाद इससे दुनिया में बिजली का उत्पादन मुमकिन है।

- Advertisement -

Latest news

n Yax Azrbaycan Kazinolar 2025 Mobil Uyun Oyun Saytlar.84

Ən Yaxşı Azərbaycan Kazinoları 2025 – Mobil Uyğun Oyun Saytları ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“Finest Online Casinos Australia 2025 Aus Internet Casinos Reviewed

Best Online Casino Down Under 2025 Real Money Casino GuideContent#6 Vegasnow Casino – Large Variety Of GamesWhat Responsible Gambling Methods Should I Comply With?...

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden Innhold Introduksjon til Spinanga Kasino Spillutvalg Bonuser...

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here