आंध्र प्रदेश में तेल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई के दौरान हादसा:दम घुटने से 7 मजदूरों की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ! आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक तेल फैक्ट्री में दम घुटने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा पेद्दापुरम मंडल के रागमपेटा गांव में गुरुवार को ऑयल फैक्ट्री में एक टैंकर की सफाई के दौरान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9.30 बजे के आसपास मजदूरों को अंबाती सुब्बन्ना ऑयल फैक्ट्री के बंद पड़े टैंकर की जांच करने के लिए कहा गया। रेडप्पा ने मैनहोल से सबसे पहले टैंकर में प्रवेश किया। जब उसने कुछ देर तक जवाब नहीं दिया तो तीन अन्य मजदूर टैंकर में उतरे। जब उन्हें भी सांस लेने में तकलीफ हुई तो वे मदद के लिए चिल्लाने लगे।

इसके बाद तीन और मजदूर उन्हें बचाने के लिए टैंकर में उतरे, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आकर सभी बेहोश हो गए। इसके बाद शिवकुमार रेड्डी नीचे गए। उन्हें भी सांस लेने में तकलीफ होने लगी, तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद सभी मजदूरों को बाहर निकालकर पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से 6 को मृत घोषित कर दिया। 7वें मजदूर की मौत इलाज के दौरान हुई। जबकि शिवकुमार रेड्डी (43) को तमिलनाडु के वेलुरु में ट्रांसफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान एम रमेश (32), जी गोविंदा स्वामी (35), बी रामचंद्र (23), ए रेडप्पा (30), आर बाबू (30), अय्यम रेड्डी पल्ले के केशव (20) और बी वेंकट राजुलु (23) के रूप में हुई है। मृतकों में से 5 अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पडेरू के हैं, जबकि दो मंडल के पुलीमेरू गांव के हैं। इन सभी ने 10 दिन पहले नौकरी जॉइन की थी। सूत्रों के मुताबिक ये तेल फैक्ट्री फैक्ट्रीज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि जहरीली गैसों के कारण ये सभी मौतें हुई हैं।

मृतक के परिवारों को मिलेगी 25 लाख रुपए की मदद
जिला अग्निशमन अधिकारी वी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि हैचरी के पास अग्निशमन विभाग से NOC नहीं थी। पुलिस ने धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि कंपनी 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने पर सहमत हुई है।

- Advertisement -

Latest news

Мелбет в 2025: Всё о легендарной букмекерской конторе для настоящих игроков

Обзор букмекерской конторы Мелбет 2025 Автор статьи: Андрей Бондаренко, Проверяющий: Светлана Донмез Андрей – опытный спортивный обозреватель с 15-летним стажем в иGaming, обеспечивает точность и актуальность...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Анализ опций онлайн казино

Анализ опций онлайн казино Виртуальные гэмблинг-платформы предоставляют игрокам широкий выбор опций для развлечения и победы. Одной из основных особенностей становится простота входа — геймеры имеют...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.20627

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

Pin Up 141: Azərbaycanda idman mərcləri və analitika

Pin Up 141 — idman mərclərinə peşəkar baxış Azərbaycanda idman mərc bazarı sürətlə dəyişir və "pin up 141" kimi terminlər oyunçuların diqqətini çəkir. Mərclər, canlı...

Wie erhöhen Sie Ihre Gewinnchancen bei Wetten bei Sportwetten ohne Oasis clever?

Wie erhöhen Sie Ihre Gewinnchancen bei Wetten bei Sportwetten ohne Oasis clever?Um Ihre Gewinnchancen bei Sportwetten ohne Oasis clever zu erhöhen, ist es entscheidend,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here