अंतरिक्ष से आई खुशखबरी! जल्द धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने बता दी तारीख

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जल्द ही स्पेस स्टेशन ने वापस लौटेंगे। NASA ने मंगलवार को बताया कि मार्च के बीच में उन्हें वापस लाया जाएगा। दोनों अंतरिक्ष यात्री बीते 8 महीने से स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं।

इससे पहले अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए मार्च अंत या अप्रैल की समय सीमा तय की गई थी। उन्हें स्पेसएक्स के कैप्सूल से वापस लाया जाएगा।

सुनीता विलियम्स पिछले साल 5 जून को बुच विल्मोर के साथ ISS पर पहुंची थीं। उन्हें एक सप्ताह के बाद लौटना था। दोनों बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के टेस्ट के लिए गए थे, लेकिन इसमें खराबी आने के बाद दोनों ISS पर ही रुक गए। इसके बाद से दोनों वहीं फंसे हुए हैं।

इससे पहले नासा ने सुनीता और बुच विल्मोर को फरवरी 2025 में इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापस लाने की जानकारी दी थी। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।

इलॉन मस्क अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को वापस लाएंगे अमेरिका के नये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पेस एक्स के CEO इलॉन मस्क से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर को वापस लाने का काम सौंपा है। दोनों वैज्ञानिक पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।

ट्रम्प ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर लिखा- मैंने मस्क से उन दो ‘बहादुर अंतरिक्ष यात्रियों’ को वापस लाने को कहा है। इन्हें बाइडेन प्रशासन ने अंतरिक्ष में छोड़ दिया है। वे अंतरिक्ष स्टेशन पर कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। मस्क जल्द ही इस काम में लग जाएंगे। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे।

मस्क ने इसके जवाब में कहा कि हम ऐसा ही करेंगे। यह भयानक है कि बाइडेन प्रशासन ने उन्हें इतने लंबे वक्त तक वहां छोड़ रखा है।

सुनीता और विलमोर को स्पेस स्टेशन पर क्यों भेजा गया था? सुनीता और बुश विलमोर बोइंग और NASA के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर गए थे। इसमें सुनीता, स्पेसक्राफ्ट की पायलट थीं। उनके साथ गए बुश विलमोर इस मिशन के कमांडर थे। दोनों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 8 दिन रुकने के बाद वापस पृथ्वी पर आना था।

लॉन्च के समय बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी के प्रेसिडेंट और CEO टेड कोलबर्ट ने इसे स्पेस रिसर्च के नए युग की शानदार शुरुआत बताया था। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता साबित करना था।

- Advertisement -

Latest news

अप्रैल में भारत आएंगे टेस्ला के अधिकारी:PMO और मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मिलेंगे

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के भारत में एंट्री की संभावनाओं के बीच कंपनी के अधिकारी अप्रैल...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

प्रयागराज में भीषण हादसा: बोलेरो और बस में टक्कर,10 की मौत, 19 घायल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे...

अंतरिक्ष से आई खुशखबरी! जल्द धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने बता दी तारीख

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जल्द ही स्पेस स्टेशन ने वापस लौटेंगे। NASA ने...

कानून की पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इंस्टाग्राम पर लिखा ””शादी के लिए बधाई,तुम खुश रहो””

राष्ट्र आजकलप्रतिनिधि, इंदौर। गांव से कानून की पढ़ाई करने आए एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।जान देने के पहले उसने इंस्टाग्राम...

सोना हुआ महंगा, चांदी के भी बड़े दाम; जानिए क्या है लेटेस्ट प्राइस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here