अपने पति की मौत के बाद पलक ने समाजसेवा का संकल्‍प लिया और आज वे प्रेरणा की मिसाल बन गई, लोगों को किया जागरूक

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि इंदौर। इन दिनों बंगाल और महाराष्ट्र में बेटियों से दुष्कर्म के बाद पूरे देश में उबाल है। आरोपियों को सख्त सजा देने के साथ लोगों की मांग है कि बेटियों को आत्मरक्षा का कौशल सिखाया जाए। परंतु इंदौर में पलक आनंद पिछले दो सालों से बेटियां को निःशुल्क तलवारबाजी, दंड और पटा चलाना सीख रही हैं। अपने पति की मौत के बाद पलक ने समाजसेवा का संकल्‍प लिया और आज वे प्रेरणा की मिसाल बन गई हैं। पलक अब तक 365 महिला-बच्चियों को शस्त्र चलाना सिखा चुकी हैं, जिनमें पांच साल की बच्ची से लेकर 55 साल की महिलाएं शामिल हैं। इनका मानना है कि बेटियों को इस काबिल बनाना है कि वे अपने साथ परिवार की रक्षा भी कर सकें। शहर की 33 वर्षीय पलक नरवरिया समाज में महिला सशक्तीकरण पर काम कर रही हैं। साल 2012 में इनकी शादी आनंद नरवरिया से हुई। तब वे नर्सिंग का कार्य करती थी। कुछ साल बाद पलक नरवरिया ने अपना खुद का डायग्नोसिस सेंटर खोला। पलक नरवरिया के पति समाजसेवा में काफी सक्रिय रहते थे। वे चाहते थे कि उनकी बेटी आत्मरक्षा सीखे। परंतु पलक समाजसेवा से काफी दूर रहती थीं। वे अपने बेटी को केवल पढ़ाना चाहती थीं। साल 2021 में पलक के पति का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने ‘आनंद है’ संस्था खोली। शुरुआत में पलक नरवरिया ने एक एंबुलेंस के जरिये लोगों की मदद करनी शुरू की लावारिस शवों और जरूरतमंद मरीजों को उन्होंने एंबुलेंस के माध्यम से निश्शुल्क गंतव्य पर पहुंचाया। बाद में पलक नरवरिया ने ब्लड डोनेशन कैंप के जरिए लोगों को राहत पहुंचाई। वर्तमान में पलक नरवरिया की 10 साल की बेटी उन्नति भी समाजसेवा में हाथ बंटाती है पलक ने बताया कि कई जगहों पर पति की मृत्यु के बाद महिला को अछूत समझा जाता है। कुछ दिनों तक उसे कोई छूता नहीं है। कोई बात नहीं करता है। एकांत में रख दिया जाता है। मैंने नानी, मां आदि लोगों को इस कुप्रथा का शिकार होते देखा था। वहीं मेरे पति के जाने के बाद मैं भी अछूती नहीं रही। पलक के अनुसार इसके बाद मैंने सोचा कि अन्य महिलाओं को इस कुप्रथा का शिकार नहीं होने दूंगी। इसके लिए मैंने लोगों को जागरूक करना शुरू किया कि इस प्रथा से पति की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। इस प्रथा से किसी का भला नहीं होगा। तब कई लोग इस कुप्रथा को छोड़ने के लिए जागरूक हुए।

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало.549

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin Up Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино онлайн 2025 где получить самые крупные выигрыши.2193

Эксклюзивный рейтинг казино онлайн 2025 - где получить самые крупные выигрыши ...

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением Интернет-казино с бонусом за регистрацию дают геймерам особый шанс начать свой игровой путь с бонусными деньгами. Приветственный поощрение зачастую...

Регистрация же Вход В Дэдди Казино

Daddy Casino Дэдди Казино Официальный Сайт, Зеркало И Регистрация для Онлайн ИгрыContentДэдди КазиноDaddy Casino Официальный Сайт 🎰Служба Поддержки Daddy 📞Мобильная Версия Сайта и Приложения...

Onlayn Kazino Pin Up Azrbaycanda Giri v Balama.459

Onlayn Kazino Pin Up Azərbaycanda - Giriş və Başlama ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here