Apple IPhone 17e Launch : एपल का सस्ता स्मार्टफोन आईफोन, लेटेस्ट A19 चिप-सेट, M4 प्रोसेसर के साथ नया आईपैड एयर भी पेश

टेक कंपनी एपल ने सोमवार 2 मार्च को 17 सीरीज का अपना सस्ता फोन आईफोन 17e लॉन्च कर दिया है। इसमें लेटेस्ट A19 चिप-सेट, 48MP फ्यूजन कैमरा और बेस वैरिएंट में 256GB स्टोरेज मिलेगा। कंपनी ने अपडेटेड M4 प्रोसेसर के साथ नया आईपैड एयर भी पेश किया है।
इन दोनों प्रोडक्ट की शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है। वहीं हायर वैरिएंट की कीमत 84,900 रुपए है। आईपैड एयर में स्टूडेंट के लिए अलग डिस्काउंट भी दिया गया है। स्टूडेंट को ये 59,900 रुपए में मिलेगा। 4 मार्च शाम 7:45 बजे से इन्हें बुक कर सकेंगे। सेल 11 मार्च से शुरू होगी।
पिछले मॉडल से 5 हजार रुपए महंगा हुआ आईफोन
आईफोन 17e पिछले मॉडल के मुकाबले ₹5 हजार महंगा है। पिछले साल 16e को ₹59,900 में लॉन्च किया था। हालांकि, 16e के बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज थी, जबकि 17e के बेस मॉडल में 256GB मैमोरी है। वहीं आईपैड एयर पिछली जनरेशन के मुकाबले 30% फास्ट है।
1. आईफोन 17e
डिजाइन: ‘मैट’ फिनिश के साथ सिरेमिक शील्ड 2 की सेफ्टी
आईफोन 17e के फ्रंट में सिरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो स्क्रेच से 3 गुना ज्यादा सुरक्षा देता है। बैक पैनल पर मैट टेक्स्चर दिया गया है, जिससे हाथ में पकड़ने पर यह फिसलता नहीं है। इसमें पुराने मॉडल की तरह ही ‘नॉच’ डिजाइन बरकरार है।





