Apple का लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम iOS 14 दुनिया भर के यूजर्स के साथ भारत में भी हुआ उपलब्‍ध

- Advertisement -
- Advertisement -

इसमें यूजर्स को खास फीचर्स के तौर पर ऐप लाइब्रेरी, पिक्चर इन पिक्चर और स्लीप ट्रैकिंग आदि की सुविधा मिलेगी। बता दें कि iOS 14, iPadOS 14, watchOS 7 को सबसे पहले WWDC 2020 में पेश किया गया था और आज यह ​आधिकारिक तौर पर उपलब्ध होंगे।

Source: Facebook

राष्ट्र आजकल (टेक डेस्क): कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया था​ कि जल्द ही iOS 14, iPadOS 14, watchOS 7 की भी घोषणा की जाएगी। यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि iOS 14 भारत समेत दुनियाभर में उपलब्ध हो गया है। Apple ने हाल ही में आयोजित किए गए इवेंट में अपने मोस्ट अवेटेड डिवाइस Apple Watch SE, Series 6 और iPad Air 2020 को पेश किया है।

iPadOS 14 के फीचर्स:

iPadOS 14 को सपोर्ट करने वाले डिवाइस में iPad Air 2, iPad Air 3, iPad mini 4, iPad mini 5 और सभी iPad Pro मॉडल्स शामिल हैं। iPadOS 14 के साथ मिलने वाले फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें यूजर इंटरफेस में कई अपडेट किए गए हैं। इसमें एप्पल म्यूजिक, ईमेल, कैलेंडर, नोट्स और फोटो के साथ कई ऐप्स को जोड़ा गया है। साथ ही साइडबार की मदद से यूजर सेक्शन के बीच में फास्ट एंटर किया जा सकता है। इतना ही नहीं इस ओएस में प्लेलिस्ट और फोटो गैलरी के बीच में कंटेंट को ड्रैग एंड ड्रॉप करने की भी सुविधा मिलेगी।

Apple iOS 14 के फीचर्स:

लॉन्च के बाद इन सभी मॉडल्स को iOS 14 अपडेट प्राप्त हो जाएगा। इन डिवाइसेज में iPhone SE 2020, iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE और iPod Touch (7th gen) में शामिल हैं। बता दें इन डिवाइस का उपयोग कर रहे भारतीय यूजर्स को iOS 14 अपडेट प्राप्त हो गया है। iOS 14 की बात करें तो इसमें खास फीचर्स के तौर पर Widgets, App Library, Picture-in-Picture और अपडेटेड Siri इंटरफेस की सुविधा मिलेगी। यह उन सभी iPhone मॉडल्स को सपोर्ट करने में सक्षम है जो कि iOS 13 पर काम करते हैं।

watchOS 7 के फीचर्स:

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह सभी फीचर्स सभी Apple Watch मॉडल्स पर उपलब्ध होंगे या नहीं। क्योंकि नए वॉच फेस Apple Watch 3 पर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। watchOS 7 में यूजर्स को कई ऐसे नए फीचर्स की सुविधा मिलेगी जिसमें नए वॉच फेस, ऑटोमेटिक हेंडवॉशिंग डिटेक्शन, नए वर्कआउट मोड्स, न्यू रेंज VO2 Max आदि शामिल हैं। बता दें कि watchOS 7 इंस्टॉलेशन के लिए iPhone 6s और iOS 14 आधारित डिवाइस का होना जरूरी है। यह Apple Watch Series 3, Apple Watch Series 4 और Apple Watch Series 5 को सपोर्ट करेगी।

- Advertisement -

Latest news

Интернет казино: пополнение счета, создание аккаунта и слот-машины

Интернет казино: пополнение счета, создание аккаунта и слот-машины Виртуальные игорные заведения молниеносно завоевывают известность, завлекая множество пользователей в глобальном масштабе. Одним из из ключевых факторов...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй 2025.1388

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй (2025) ...

Die Besten Wettanbieter Ohne Lugas-system 2025

Online Wettanbieter Ohne Lugas 2025 Beste Anbieter VergleichContentWas Ist Das Lugas-system? Warum Spielen Thus Viele In Casinos Ohne Oasis? Verfügbare Zahlungsmethoden: Schritt A Few:...

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Play Smart — Lucky Day

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Play Smart — Lucky Day As the world of online gambling continues to evolve, players are constantly on...

Daddy Casino Официальный Сайт Дэдди Казино

Бонус 400% 575 FsContentАктуальный Бонусы Дэдди Казино а Регистрацию Надежнос Игроков 2025Дэдди Казино Обзор: автопрофессионалы И Минусы Игры В 2024 WordpressВыводы: возможности Дэдди КазиноDaddy...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here