अप्रैल में भारत आएंगे टेस्ला के अधिकारी:PMO और मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मिलेंगे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के भारत में एंट्री की संभावनाओं के बीच कंपनी के अधिकारी अप्रैल में भारत आ रहें है। यहां वे कंपनी के संचालन से जुड़े मुद्दों पर प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO), मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्री, मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (MoRTH) और मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों में मिलेंगे। इस बात की जानकारी बिजनेस टुडे ने सूत्रों के हवाले से दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला महाराष्ट्र के चाकन, संभाजी नगर और गुजरात को अपने मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में चुना है। प्रोडक्शन फैसिलिटी बनाने के लिए कंपनी यहां शुरुआती दौर में 3 से 5 बिलियन डॉलर (करीब- 2.7 से 4.3 लाख करोड़ रुपए) निवेश करेगी।

इससे पहले टेस्ला इंक ने भारत में हायरिंग प्रोसेस शुरू कर दी है। कंपनी ने 17 फरवरी को लिंक्डइन पर टेस्ला ने 13 पदों के लिए भर्तियों का ऐलान किया। इसमें कस्टमर सर्विस और बैकएंड ऑपरेशंस से जुड़े पद शामिल हैं। हाल ही में PM मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान टेस्ला के CEO मस्क ने उनसे मुलाकात की थी।

टेस्ला और भारत के बीच कई सालों से कभी-कभी बातचीत होती रही है, लेकिन टेस्ला ने ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी के कारण भारत से दूरी बनाए रखी थी। हालांकि, भारत ने अब 40,000 डॉलर (करीब 35 लाख रुपए) से अधिक कीमत वाली कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी को 110% से घटाकर 70% कर दिया है।

टेस्ला का वर्तमान में मार्केट कैप करीब 1.12 ट्रिलियन डॉलर (97.37 लाख करोड़ रुपए) है। इसके शेयर का प्राइस $355.84 है। बीते 1 साल में टेस्ला के शेयर ने 83.65% का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 6 महीने में कंपनी का शेयर 59.77% चढ़ा है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Meilleurs Casinos quelque peu : Des 9 Condition Gaulois s du 2025

Ça pourra sans dire, mais il faut accorder un site de casino proposant la meilleure expérience utilisateur prochain. C’est à affirmer que vous devez exécutif...

Popular Online Casinos in Malaysia.1031

Popular Online Casinos in Malaysia ▶️ PLAY ...

bd 222 App: Smart Search — Type “High RTP Slots” or “Live Blackjack” — Done

BD222: Where Every Bet Ignites a FortuneBD222 Bet: Where Gaming Meets GeniusUnlock the next-level evolution of gambling with BD222 casino, the single-click destination where...

Nomad Casino в Казахстане лицензия и безопасность.229

Nomad Casino в Казахстане лицензия и безопасность онлайн-платформы ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here