Rashtra Aajkal
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

अमेरिका को बड़ा झटका:F-35B फाइटर जेट क्रैश, पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब

अमेरिका को बड़ा झटका:F-35B फाइटर जेट क्रैश,  पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब

अमेरिका के सैन डिएगो में शुक्रवार सुबह मरीन कॉर्प्स का F-35B फाइटर जेट मिरामार एयर बेस के पास क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिसे दमकलकर्मियों ने बुझा दिया। मरीन कॉर्प्स के मुताबिक, पायलट समय रहते इजेक्ट कर सुरक्षित बाहर निकल आया। उसे मामूली चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेरिका को बड़ा झटका:F-35B फाइटर जेट क्रैश,  पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब

अधिकारियों ने इस हादसे को ‘क्लास A मिसहैप’ घोषित किया है। यह सैन्य विमान हादसों की सबसे गंभीर श्रेणी होती है। इसमें विमान पूरी तरह नष्ट हो जाए, 20 लाख डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) से ज्यादा का नुकसान हो या किसी सैनिक की मौत हो जाए। एक F-35B फाइटर जेट की कीमत करीब 109 मिलियन डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपये) बताई जाती है।

क्यों खास है F-35B?

F-35B अमेरिका का एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर जेट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम दूरी से उड़ान भर सकता है और हेलीकॉप्टर की तरह सीधा उतर (वर्टिकल लैंडिंग) भी सकता है। इसका इस्तेमाल अमेरिकी मरीन कॉर्प्स, नेवी और एयर फोर्स करती हैं।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।