राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रतलाम। पंचेड़-नामली मार्ग स्थित तुलसी वाटर पार्क में संचालित स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार मामले की जांच सवालों के घेरे में है। जिस थाना प्रभारी अमित कोरी को शुरुआती कार्रवाई से दूर रखा और लापरवाही पर नोटिस दिया गया था, उसी को अब जांच की जिम्मेदारी सौंप दी। इससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को आरोपी योगेश सिंह की अग्रिम व नरेश सिंह चौहान, भरत मेवाड़ा और दिलीप सिंह की नियमित जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दी गई हैं। पुलिस ने पांच जून को छापामारी कर इसका पर्दाफाश किया था।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।