Rashtra Aajkal
बुधवार, 18 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

कार में लिफ्ट देना पड़ गया भारी, उल्टी आने का बहाना देकर कार रूकवाई, मोबाइल फोन, पैसे और नगदी लेकर हुए फरार

कार में लिफ्ट देना पड़ गया भारी, उल्टी आने का बहाना देकर कार रूकवाई, मोबाइल फोन, पैसे और नगदी लेकर हुए फरार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट हेड से पिस्टल और चाकू की नोक पर कार, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान लूटने वाले दो आरोपितों को अदालत ने दोषी करार देते हुए 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास तथा जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश जयंत शर्मा की अदालत ने सोमवार को सुनाया। अतिरिक्त लोक अभियोजक अनिल शुक्ला ने बताया कि मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। कोलार रोड निवासी रजनीश तिवारी इंदौर स्थित एसआरआर कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट हेड के पद पर कार्यरत थे।

कार में लिफ्ट देना पड़ गया भारी, उल्टी आने का बहाना देकर कार रूकवाई, मोबाइल फोन, पैसे और नगदी लेकर हुए फरार

15 नवंबर 2019 को वे अपनी कार से भोपाल से इंदौर जा रहे थे। लालघाटी स्थित बस स्टॉप पर जब वे पानी की बोतल लेने के लिए रुके, तभी इंदौर निवासी शशिकांत पटेल और भोला कुमावत उनके पास पहुंचे। उन दोनों ने रजनीश से कहा कि उन्हें इंदौर जाना है, लेकिन बस में सीट नहीं मिल रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बहाना बनाया कि एक की पत्नी की डिलीवरी होने वाली है, इसलिए उन्हें तत्काल इंदौर पहुंचना जरूरी है। उनकी बातों पर विश्वास कर रजनीश ने दोनों को अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में फंदा टोल नाके के आगे आरोपियों ने उल्टी आने का बहाना बनाकर कार रुकवाई। आरोपी स्वयं कार चलाकर इंदौर ले गए और वहां सांवेर रोड स्थित जंगल क्षेत्र में रजनीश को एक पेड़ से बांधकर छोड़ दिया। इसके बाद वे उनकी कार लेकर फरार हो गए। मामले की पूरी सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी पाते हुए 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।