Rashtra Aajkal
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

लहार बाइपास पर भीषण सड़क हादसा

लहार बाइपास पर भीषण सड़क हादसा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भिंड। लहार के नए बाइपास स्थित जमुहां तिराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे हुई। काले रंग की स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार 18 वर्षीय प्रांसी पुत्री महिपाल सिंह निवासी परासनी, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) दूर जाकर गिरी। वहीं बाइक चला रहे 14 वर्षीय राज यादव पुत्र महिपाल सिंह निवासी परासनी और 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र राममिलन निवासी जैतपुरा थाना असवार गंभीर रूप से घायल हो गए

लहार बाइपास पर भीषण सड़क हादसा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे घायलों को अस्पताल ले जाने में देरी हुई। इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर तीनों घायलों को लहार अस्पताल पहुंचाया।

लहार अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद राज यादव और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रांसी की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्कार्पियो और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही फरार स्कार्पियो चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

 

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।