Rashtra Aajkal
बुधवार, 18 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मानसिक रोगी चाकू लेकर शिक्षण संस्‍थान में घुसा, टीचर पर हमला

मानसिक रोगी चाकू लेकर शिक्षण संस्‍थान में घुसा, टीचर पर हमला

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि,इंदौर। सुदामानगर में गुरुवार दोपहर मानसिक रोगी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। घर से सब्जी काटने का चाकू लेकर एक शिक्षण संस्थान में घुस गया और बच्चों को धमकाया। शिक्षिका आगे आई तो उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। उपचार के दस्तावेज देख कर जमानत पर रिहा भी कर दिया। उसके स्वजन को देखभाल के लिए पाबंद किया है टीआई हितगोपाल यादव के अनुसार घटना एमविन एकेडमी की है। दोपहर करीब 12 बजे कालोनी में रहने वाला पुरुषोत्तम खंडेलवाल घर से सब्जी काटने का चाकू लेकर एकेडमी में आ गया था।
मानसिक रोगी चाकू लेकर शिक्षण संस्‍थान में घुसा, टीचर पर हमला
पढ़ने आए बच्चों को धमकाया और उनको चाकू मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर शिक्षिका मंजू कोकरे बचाने आई तो आरोपित ने बाऐं हाथ में चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। रहवासी एकत्र हो गए और पुरुषोत्तम को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। टीआइ के अनुसार पुरुषोत्तम की मानसिक स्थिति सही नहीं है और उसका उपचार भी चल रहा है।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।