Rashtra Aajkal
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
विज्ञापन
राष्ट्र आज कल — YouTube चैनल सब्सक्राइब करें
राष्ट्र आज कल — विज्ञापन के लिए संपर्क करें

रीवा में मोबाइल की बैटरी में हुआ धमाका, एक बच्चे की उंगलियो के उड़े चीथड़े; भाई भी घायल

रीवा में मोबाइल की  बैटरी में हुआ धमाका, एक बच्चे की उंगलियो के उड़े चीथड़े; भाई भी घायल

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझिगवां में मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट होने से दो बच्चे घायल हो गए। विकास कुशवाहा के बड़े पुत्र आलोक कुशवाह के हाथ का अंगूठा और चार अंगुलिया पूरी तरह उड़ गईं, जबकि छोटा बेटा अनुज कुमार भी घायल हुआ।

दोनों बच्चों को इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां से बड़े बेटे को परिजन जबलपुर ले गए। घटना गत शुक्रवार की सुबह की बताई गई है।

रीवा में मोबाइल की  बैटरी में हुआ धमाका, एक बच्चे की उंगलियो के उड़े चीथड़े; भाई भी घायल

जब दोनों भाई अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी। बड़े बेटे के हाथ की अंगुलिया पूरी तरह उड़ गईं और छोटा बेटा भी घायल हुआ। दोनों का पेपर था, जिसकी वजह से पेपर छूट गया। घायल के परिजनों ने बताया कि मोबाइल की पुरानी बैटरी को निकालकर रख दिया गया था, जो अचानक ब्लास्ट हो गई।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से बड़े बेटे को जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी सर्जरी करने की बात कही जा रही है। जबकि छोटे बेटे की हालत अब सामान्य है और उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · राष्ट्र आज कल

राष्ट्र आज कल की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।