अरुणाचल प्रदेश में चीन को पूर्वी लद्दाख जैसी हरकत का मौका नहीं देने की तैयारी जोरों पर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । अरुणाचल प्रदेश में चीन को पूर्वी लद्दाख जैसी हरकत का मौका नहीं देने की तैयारी जोरों पर है। सेना को तेजी से मोर्चे तक पहुंचाने के लिए अरुणाचल सेक्टर में 1350 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सड़क और सुरंगों का जाल बिछाया जा रहा है।

साथ ही इजराइल से मिले ड्रोन विमानों और विशेष हेलिकॉप्टरों के जरिये हाईटेक सर्विलांस सिस्टम भी तैयार किया गया है, जो हर छोटी हरकत की जानकारी तत्काल दे रहा है।

सीमा सड़क संगठन (BRO) के एक इंजीनियर अनंत कुमार सिंह ने ब ताया कि अरुणाचल में सीमा तक तेजी से पहुंचने के लिए बहुत सारी सड़कें व सुरंगें बनाई जा रही हैं। करीब 20 बड़े पुल तैयार किए जा रहे हैं, जो टैंक जैसे भारी वाहनों का वजन सह सकते हैं।

नेचिफू और सेला पास में दो ऐसी सुरंगें बन रही हैं जिनसे इलाके में पूरा साल आवाजाही आसान होगी

अगले साल अगस्त में समय से पहले तैयार हो जाएंगी ये दोनों सुरंग

तेंगा जीरो प्वाइंट से ईटानगर तक बेहद अहम सड़क तैयार हो रही है

तवांग से शेरगांव तक भी “वेस्टर्न एक्सेस रोड” का निर्माण तेजी पर

तवांग को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के प्लान पर भी किया जा रहा है काम

सीमा तक तेजी से पहुंच बनाने के साथ ही पल-पल की हरकत की निगरानी पर भी जोर है। इसके लिए रात और दिन लगातार सर्विलांस किया जा रहा है। सर्विलांस के लिए रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट की फ्लीट लगाई गई है। इनमें इजराइल से मिले हेरोन ड्रोन की फ्लीट भी शामिल है, जो लंबे समय तक उड़ान भरकर अहम डाटा और तस्वीरें कमांड व कंट्रोल सेंटरों को भेज रहे हैं।

भारतीय सेना की एविएशन विंग ने भी सर्विलांस के लिए अपने हेलिकॉप्टर उतारे हैं। एविएशन विंग ने एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर- रूद्र, का वेपन सिस्टम इंटिग्रेटिड (WSI) संस्करण इसके लिए तैनात किया है, जिसने इस रीजन में भारत के सामरिक अभियानों को और ज्यादा मजबूती दी है।

5 माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जुबिन ए मीनावाला ने सोमवार कहा कि हमारा टारगेट ज्यादा से ज्यादा बैटलफील्ड ट्रांसपेरेंसी तैयार करना है। इसके लिए सड़क ढांचे को मजबूत करने के साथ ही हाईटेक सर्विलांस उपकरणों की मदद ली जा रही है।

सेना की 5 माउंटेन डिवीजन बूम ला से भूटान के पश्चिमी हिस्से तक सीमा की निगरानी का काम संभालती है। इसे भारतीय सेना की सबसे अहम तैनाती माना जाता है।

मेजर जनरल जुबिन ने कहा, ‘अब दुश्मन हमें सरप्राइज नहीं कर सकता। हम अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह विश्वस्त हैं। हम हर संभव हालात से निपटने में विश्वास वाली अप्रोच का पालन कर रहे हैं।’

- Advertisement -

Latest news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.5060 (3)

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.511

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...

Исследование игорного заведения: главный веб-сайт и азартные функции

Исследование игорного заведения: главный веб-сайт и азартные функции Слоты с увеличивающимися джекпотами Столовые игры, включая очко и колесо фортуны Настоящие ведущие для более полного аутентичного ощущения Кроме того,...

Welches Sportwetten ohne Oasis hat die besten Kundenbewertungen?

Welches Sportwetten ohne Oasis hat die besten Kundenbewertungen?Die Frage nach den besten Sportwettenanbietern ohne Oasis, die hohe Kundenbewertungen erhalten, interessiert viele Wettfreunde. In diesem...

онлайн – Gama Casino Online – обзор 2025.19

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - обзор (2025) ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here