अस्पताल में तड़प रही गैंगरेप पीड़ित बच्ची, बोल नहीं पाती, सुनने में दिक्कत, मंत्री और अफसर बच्ची की हालत देख सहम गए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । अलवर में 14 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना ने राजस्थान को झकझोर दिया है। पीड़ित बोल नहीं पाती। उसे सुनने में भी दिक्कत है। फिलहाल जयपुर में उसका इलाज चल रहा है। बुधवार को ऑपरेशन के बाद मंत्री और अफसर उससे मिलने पहुंचे, लेकिन हालत देखकर सहम गए। इस दरिंदगी के बाद अपनी पीड़ा बताने के लिए उसके पास सिर्फ दो शब्दों का ही सहारा है। वो है- ‘मां’ और ‘पा’। वह इससे ज्यादा बोल ही नहीं पाती।

अलवर में पुलिस कई CCTV फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी नहीं मिली है। अब उसे इंतजार है कि लड़की का इलाज हो जाए तो उसके इशारों से बदमाशों का हुलिया जानने की कोशिश की जाए। पीड़ित के माता-पिता भी जयपुर में हैं। उनके इशारों को वह थोड़ा अच्छे से समझ सकेगी। उन्हीं की मदद से पुलिस जानकारी लेने की कोशिश करेगी।

रेप के दौरान दरिंदों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में धारदार हथियार से गहरा घाव कर दिया है। 5 डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची की जान बचाई। पहले अलवर और फिर जयपुर में कई यूनिट खून चढ़ाया गया।

पीड़ित के माता-पिता मजदूर हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा और हैं। गांव वालों ने बताया कि पीड़िता मंगलवार दोपहर 12 बजे खेत के कच्चे रास्ते से होती हुई सड़क किनारे पहुंची थी। उसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। इसके बाद 11 जनवरी की रात को गैंगरेप की जानकारी मिली। लड़की को अलवर में तिजारा फाटक पुलिया पर फेंका गया था। वहां वह एक घंटे तक तड़पती रही। वह कुछ भी बता नहीं पा रही थी। हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया।

जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि बच्ची के अंदरूनी हिस्से में काफी गहरे घाव हैं। उसका रेक्टम अपनी जगह से खिसक गया है। उसे जब अस्पताल लाया गया तो काफी ब्लीडिंग हो रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट में शार्प कट था। बच्ची के पेट में छेद करके अलग से रास्ता बनाया गया है, जिससे मल को बाहर निकाला जा सके।

अलवर गैंगरेप कांड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि उप्र में लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को राजस्थान में भी जाकर लड़ना चाहिए। अलवर में निर्भया जैसा कांड निंदनीय है। यदि वे राजस्थान में जाकर लड़ेंगीं तो समझ आएगा कि वे वाकई में लड़ सकती हैं।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए...

शिकायतों के निपटारे में तहसील सिकंदरपुर तीसरी बार रहा अव्वल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया (यूपी)आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर...

पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर पुलिस ने शराब तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान...

सेवानिवृत शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरण किया गया

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने 30 सितंबर 2024 में सेवानिवृत...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here