hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

अस्पताल परिसर में बनाई गई तंत्र-मंत्र की रील वायरल, पुलिस हिरासत में पहुंचे दो छात्र

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए छात्रों ने तैयार किया था वीडियो

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, खंडवा। इंटरनेट मीडिया पर बहु-प्रसारित होने और अधिक व्यूज पाने की होड़ में बनाई गई एक रील दो युवकों के लिए परेशानी का कारण बन गई। जिला अस्पताल परिसर में कथित तंत्र-मंत्र और काले जादू का दृश्य फिल्माकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड था और उसे केवल इंटरनेट मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।जानकारी के अनुसार बहूप्रसारित वीडियो में एक युवक तांत्रिक के वेश में नजर आता है। वह दूसरे युवक से भोजन के लिए पैसे मांगता है और मना करने पर उस पर भस्म फेंक देता है। इसके तुरंत बाद दूसरा युवक जमीन पर गिर जाता है।

वीडियो को विशेष एडिटिंग और डरावने वॉयस ओवर के साथ प्रस्तुत किया गया था, जिससे यह किसी रहस्यमयी या अलौकिक घटना जैसा प्रतीत हो रहा था। रील इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कुछ ही घंटों में हजारों लोगों तक पहुंच गई। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इसे वास्तविक घटना मान लिया, जबकि कुछ लोगों ने इसे अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला बताया। मामला चर्चा में आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद संबंधित युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वीडियो केवल मनोरंजन और इंटरनेट मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए बनाया गया था। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई गई घटना पूरी तरह काल्पनिक थी और उसे प्रभावशाली बनाने के लिए बाद में विशेष ऑडियो एवं एडिटिंग का सहारा लिया गया था। युवकों ने भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक सामग्री साझा नहीं करने का आश्वासन भी दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

Back to top button