अवैध रूप से किये गए ब्लास्ट से सचिव की मौत, शासकीय गोदाम पर गेहूं तुलवाई करवा रहे सहायक सचिव के सिर पर गोली की रफ्तार से आया पत्थर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | शासकीय गोदाम पर गेहूं तुलवाई करवा रहे सहायक सचिव के सिर पर गोली की रफ्तार से आया पत्थर लगा और उनकी मौके पर ही जान चली गई। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई। साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घट्टिया थाना पुलिस के मुताबिक तहसील के ग्राम कालूखेड़ी में शासकीय गोदाम पर गेहूं तुलवाई का काम ग्राम पंचायत झीतरखेड़ी के सहायक सचिव लक्ष्मण राजपूत द्वारा कराया जा रहा था। गोदाम के समीप ही शासकीय कुएं की खुदाई चल रही है जिसमें ब्लास्टिंग की जा रही थी। सोमवार दोपहर 3 बजे पहला ब्लास्ट होने पर गेहूं तुलवाई करा रहे सहायक सचिव और अन्य लोगों ने कुछ देर के लिये धमाके रोकने के लिये कहा, लेकिन खुदाई कर रहे लोग नहीं रुके। दूसरा ब्लास्ट होते ही एक पत्थर उछला और सहायक सचिव के सिर पर गोली की रफ्तार से आकर लगा। इससे लक्ष्मण राजपूत का सिर फट गया और मौके पर उनकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत सोसायटी से जुड़े लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। घटनाक्रम की जानकारी लगने के बाद तहसीलदार और पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। एसडीएम गोविंद दुबे का कहना था कि मामले की जांच पूरी होते ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। एक व्यक्ति की जान गई है वहीं लॉकडाउन में ब्लास्टिंग की अनुमति भी नहीं है।l

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.1081

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Enchanting Experience at Denderas Casino Wonderland

Enchanting Experience at Dendera’s Casino Wonderland Table of Contents Introduction ...

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Test New Strategies — Bonus — VIP Rewards

Test Your Luck at Crowngreen Casino and Test New Strategies — Bonus — VIP Rewards If you’re looking to immerse yourself in the thrilling world...

Подробный обзор игорного заведения с возможностью игры без вложений

Подробный обзор игорного заведения с возможностью игры без вложений В современном обществе онлайн-гемблинга гэмблинг-платформы с возможностью демо-режима становятся все более востребованными. Это обусловлено с тем,...

Frapapa Login: A Guide on How to Login to Frapapa in 2025

Currently, there are more than 40 live dealer tables offering an assortment of games. Slots are the most on offer, and some of the...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here