अयोध्या में बन रहे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में राजस्थानी शैली के महलों की झलक दिखेगी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । अयोध्या में बन रहे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को और भव्य बनाने के लिए परकोटे, मेहराब और शिखरों की डिजाइन में शृंगारिक फेरबदल किया जा रहा है। इसके तहत मंदिर की खिड़कियों और झरोखों को नया कलेवर दिया जाएगा। मंदिर में राजस्थानी शैली के महलों की झलक दिखेगी। परकोटे की डिजाइन भी ज्यादा अच्छी होगी। परकोटे में चारों तरफ सात मंदिर शिखर होंगे। एक शिखर में श्रीगणेश विराजेंगे।

वहीं, पीछे की ओर शिखर में सीता रसोई होगी, जहां श्रीरामलला का भोग तैयार होगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सामने दिसंबर 2023 तक मंदिर तैयार करने की लक्ष्य है। मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा ने बताया, छह एकड़ में बन रहे मंदिर के प्लिंथ में लगने वाला ग्रेनाइट कर्नाटक से लाया जा रहा है। तीन महीने से बंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थर तराशे जा रहे हैं। इसके लिए 2000 से ज्यादा कारीगर लगे हैं।

नक्काशी का काम अयोध्या की एक कार्यशाला के साथ ही राजस्थान के सिरोही की तीन कार्यशालाओं में हो रहा है। पत्थर तराशने का ज्यादातर काम कारीगर कर रहे हैं। मशीनों का प्रयोग 10 प्रतिशत से कम ही है। आशीष ने बताया, मंदिर के आकार या डिजाइन में बदलाव नहीं है।

30 दिसंबर को ट्रस्ट की निर्माण समिति की बैठक में समीक्षा के साथ शृंगारिक बदलाव पर चर्चा हुई। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया था। डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया, हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में रामलला के दर्शन शुरू हो सके।

मंदिर की कुछ खिड़कियां जयपुर के हवामहल के झरोखों की तरह होंगी। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया, 15 जनवरी से छह मीटर की प्लिंथ पर काम शुरू होगा। इसके किनारे लाल पत्थर व बीच में ग्रेनाइट भरा जाएगा। इसके ऊपर मकराना मार्बल की फर्श पर गुलाबी पत्थरों से मंदिर बनेगा।

- Advertisement -

Latest news

1xbet Türkiye: 1xbet Casino’da Oynamak Için Giriş Yapma Vpn’ler, Aynalar

1xbet Üyelik 1xbet GüncelContentBet Mobil Ve Masaüstü Erişim"Gamble Türkiye: Güvenli Bahis Ve Kazanma FırsatlarıBet Bonus1xbet Üyelik İşlemi Nasıl Yapılır? Türkiye'de Çevrimiçi Kumar Için Herhangi...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Top 10 Online Different Roulette Games Sites For Actual Money Play Throughout 2025

Play Online Roulette For Real Funds: Top Casino Websites In 2025ContentInside BetsPokernews" "Different Roulette Games Guide: How To Play, Best Approach & Top Online...

Δωρεάν Από Την Pragmatic Play

"παίξτε Demo Από Το Pragmatic PlayContentΠού Να Παίξετε Το Sugar Rush 1000 Slot Machine Στην ΕλλάδαΣυμπέρασμα Για Το Glucose RushSugar Rush 1000 Demonstration Slot...

En İyi 25 Bahis Sitesi 2025 Yılının Sobre İyi Kaçak Bahis Siteleri

Türkiye'deki Sobre Yüksek Oranlı Kazandıran Bahis Siteleri 2024ContentBir Bahis Sitesine Nasıl Üye Olursun? Popüler Bahis SiteleriDünya’nın Sobre İyi Bahis SiteleriMisli Apresentando İncelemesiTürkiye’de Çevrimiçi Bahis...

1xBet Casino-nun Bonuslarını Digər Platformalarla Müqayisə Etmək və Üstünlükləri

1xBet Casino-nun Bonuslarını Digər Platformalarla Müqayisə Etmək və Üstünlükləri1xBet Casino-nun bonusları digər onlayn kazinolarla müqayisədə daha cəlbedici və fərqlidir. Bu platforma oyunçulara geniş bonus...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here