बच्चों का विवाद बना जानलेवा झगड़ा : देर रात उज्जैन में दो पक्षों में हुई चाकूबाजी और तलवारबाजी में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | रविवार देर रात उज्जैन में दो पक्षों में हुई चाकूबाजी और तलवारबाजी में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।मामला माधव नगर थाना क्षेत्र के कंचनपुरा का है। रविवार रात करीब 12 बजे संजू रायकवार और श्यामलाल सूर्यवंशी के परिवारों के बीच बच्चों के विवाद में झगड़ा शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों परिवार एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। श्यामलाल का आरोप था कि संजू ने चाकू और उसकी पत्नी उषा ने तलवार से हमला किया। श्यामलाल को गले में चाकू लगा। बीच बचाव करने में श्यामलाल के पक्ष से जयंती सूर्यवंशी, लक्ष्मी सूर्यवंशी को भी तलवार और चाकू लगे। श्यामलाल के लड़के आशीष और भतीजे हेमंत को भी चोट आई। मारपीट में संजू रायकवार को भी सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार हुआ। घायल जयंती का कहना था कि वह अपने बच्चों को डांट रही थी, तभी संजू की पत्नी उषा को लगा वह उसे बुरा भला कह रही है। इसी बात पर उषा गाली गलौज करने लगी।कहासुनी बढ़ने पर उषा और संजू ने ही पहले चाकू और तलवार से हमला किया। रात में ही माधवनगर टीआई दिनेश प्रजापति अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान लिए। उन्होंने बताया कि श्यामलाल की ओर से जानलेवा हमले और संजू की ओर से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.1081

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Доверенные онлайн-казино: вход и слоты

Доверенные онлайн-казино: вход и слоты Безопасные интернет-казино обеспечивают пользователям надежную и интересную атмосферу для участия в многообразие автоматов. Оформление профиля на этих платформах в большинстве...

Лучшие интернет казино 2025 для азартных игр на деньги.

Лучшие интернет казино 2025 для азартных игр на деньги. В 2025 году виртуальные игорные заведения продолжают завоевывать популярность среди пользователей, предлагая не только разнообразие игр,...

Обзор сайта казино и игровых автоматов: аутентичный ресурс

Обзор сайта казино и игровых автоматов: аутентичный ресурс Игроки, интересующиеся азартными играми, часто находят безопасные и комфортные платформы для развлечений. Главный веб-сайт казино Леонбетс зеркало...

Daddy онлайн казино live-казино.1573

Daddy онлайн казино - live-казино ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here