बाढ़ की वजह से पाकिस्तान में अब भुखमरी का खतरा: किसानों के पास नई फसल उगाने के लिए न तो बीज है और न खाद

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । पाकिस्तान में बाढ़ तबाही की कई कहानियां छोड़ गई है। घर, सड़कें, स्कूल और हॉस्पिटल्स तबाह हो चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक, मुल्क के तीन करोड़ लोग और एक तिहाई हिस्सा बाढ़ की बलि चढ़ गया। अब सबसे बड़ा खतरा भुखमरी का मंडरा रहा है। गेहूं की ज्यादातर फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों के पास नई फसल उगाने के लिए न तो बीज है और न खाद। अगर ये मिल भी जाए तो इन्हें खरीदने का पैसा नहीं है। उनके जानवर भी बाढ़ में बहकर मारे जा चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ की चपेट में आने से करीब डेढ़ हजार लोग मारे गए। मुल्क करीब दो महीने तक भारी बारिश से जूझता रहा। इस दौरानसिध और बलूचिस्तान के बड़े-बड़े होटल्स तक नहीं बचे। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं, उनके पास न भोजन है और न सिर छिपाने के लिए छत। दुनिया से मदद के तौर पर जो टैंट्स मिले हैं, उनमें ये परिवार रह रहे हैं। पाकिस्तान की सरकार बाढ़ का कारण क्लाइमेट चेंज बता रही है।

खतरा इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि मौसम विभाग कह रहा है कि आने वाले हफ्तों में फिर भारी बारिश हो सकती है। अगर यह आशंका सच साबित होती है तो हालात बद से बदतर हो सकते हैं।

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार अब तक यही तय नहीं कर पाई है कि कितना नुकसान हुआ है। शहबाज ने कुछ दिनों पहले कहा था कि 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। उनके प्लानिंग मिनिस्टर ने भी यही आंकड़ा बताया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि अभी तो नुकसान का आंकड़ा तय ही नहीं किया जा सकता, क्योंकि कई हिस्से अब भी पानी में डूबे हैं।

पाकिस्तान के लिए हालात इसलिए भी खतरनाक हैं, क्योंकि वो दिवालिया होने की कगार पर था। IMF ने भी बमुश्किल डेढ़ अरब डॉलर का कर्ज दिया। महंगाई 18% पार कर चुकी है। इसके अलावा सियासी उठापटक और ज्यादा हालात खराब कर रही है। इमरान खान इस दौर में भी रैलियां कर रहे हैं।

पाकिस्तान में गेहूं, कपास यानी कॉटन और चावल अच्छी तादाद में होता है। बाढ़ की वजह से यह फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। अफसर बताते हैं कि कपास का तो आधा उत्पादन भी नहीं हो सकता। इसका असर रेडिमेड गारमेंट सेक्टर पर पड़ेगा। इससे एक्सपोर्ट न के बराबर होगा। अमेरिका और चीन में भी इस बार कॉटन की फसल गर्मी की वजह से खराब हो चुकी है।

गेहूं और चावल की फसलें तबाह होने से भुखमरी का खतरा पैदा हो गया है। पाकिस्तान पहले ही इन चीजों को इम्पोर्ट कर रहा था, अब कंगाली में क्या करेगा, यह देखना होगा। मुल्क में ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ के डायरेक्टर राठी पलाकृष्णन कहते हैं- हालात हकीकत में बेहद खराब हैं। खाने के लिए तो छोड़िए, अब तो किसानों के पास बीज तक नहीं है।

UN ने पाकिस्तान को कुछ मदद दी है। एक करोड़ 60 लाख डॉलर की मदद से 52 लाख लोगों तक भोजन पहुंचाने की कोशिश है। सड़कों पर भुखमरी और महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं।

UN के मुताबिक, बाढ़ से पाकिस्तान में 1300 लोगों की मौत हुई। इनमें से आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। 6 हजार जख्मी हैं। 3 करोड़ 30 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। एक लाख वर्ग मील में बाढ़ का असर है। यह ब्रिटेन के कुल क्षेत्रफल से भी ज्यादा है। सिंध प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 30 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई। किसानों को एक फिक्र बैंकों के कर्ज चुकाने की है। जब तक पुराना कर्ज नहीं चुकाएंगे, तब तक नया नहीं मिलेगा। UN के सेक्रेटरी जनरल प्रधानमंत्री शहबाज के बुलावे पर खुद पाकिस्तान पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pileći put 2 Videoigra Pravo inače lažno Gotovo I. t Izmijeni

Jednostavno je manje stresno, jer ćete vrlo vjerojatno napredovati kasnije, za razliku od pripreme nove peradi. Zatim možete birati između različitih računa kako biste...

Stor Guide Med De 10+ Bedste Casinoer

"Bedste Udenlandske Casinoer: Spil På Online Gambling Establishment Uden Dansk LicensContentBacanaplay Casino: Tilføjet" "juni 2022Er Det Værd With Spille På Udenlandske Casinoer? Hvad Gør...

Приз в каждом отскоке стратегия и удача в plinko casino современной азартной игре

Приз в каждом отскоке: стратегия и удача в plinko casino современной азартной игреИстория и эволюция PlinkoМеханика игры Plinko: как все работаетСтратегии игры в Plinko:...

Cialis 5 mg original compra discreta

tadalafilo 5 mg – todo lo que necesitas sabertadalafilo 5 mg es la única pastilla pautada cada día homologada contra la impotencia así como...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here