बदल गया Twitter का नाम:अब चिड़िया की जगह दिखेगा X

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को X के रूप में सोमवार को रीब्रांड किया गया है। इसके वेब वर्जन पर पहले ही लोगो बदल दिया गया था, अब कंपनी ने अपने एंड्रॉइड ऐप को नए लोगो और नाम के साथ बदलकर अपडेट कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि वह अपने iOS एप्लिकेशन को कब अपडेट करेगी। अभी तक ट्विटर की पहचान नीली चिड़िया थी।

24 जुलाई को लोगो बदलकर X करने के बाद 26 जुलाई को देर रात लोगो के डिजाइन में एलन मस्क ने छोटा सा बदलाव किया था। मस्क ने X लोगो को ज्यादा बोल्ड और शार्प कर दिया है। मस्क ने कहा था, लोगो समय के साथ डेवलप होगा। वहीं मस्क ने ट्विटर का नाम ‘X’ करने पर कहा था, आने वाले महीनों में ट्विटर सभी तरह की फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करेगी। ऐसे में ट्विटर नाम का कोई मतलब नहीं है।

मस्क ने ये भी कहा था कि ट्विटर नाम तब तक ठीक था जब प्लेटफॉर्म पर 140 कैरेक्टर तक ही पोस्ट किए जा सकते थे। लेकिन अब आप लगभग कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं। इसमें कई घंटों का वीडियो भी शामिल है।’ मस्क ने हाल ही में पोस्ट की कैरेक्टर लिमिट बढ़ाकर 25,000 की थी। उधर, एलन मस्क ने ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल @twitter को बदलकर @x कर दिया है।

अभी तो यह बदलाव की शुरुआत
एक्स की CEO लिंडा याकारिनो के अनुसार, AI पावर्ड ‘X’ हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा- हमने पिछले 8 महीनों में हमने अपने रैपिड फीचर लॉन्च के जरिए एक्स को आकार लेते देखना शुरू कर दिया है, लेकिन यह तो केवल शुरुआत है। अक्टूबर 2022 में मस्क ने ट्विटर खरीदा था।

एलन मस्क का X लेटर से नाता साल 1999 से है। तब उन्होंने एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी। इसे बाद में एक अन्य कंपनी के साथ मर्ज कर दिया जो पेपाल बनी। साल 2017 में मस्क ने PayPal से यूआरएल “X.com” को फिर से खरीदा था।

उन्होंने कहा था कि इस डोमेन का उनके लिए “बहुत भावुक मूल्य है।” उनकी एक और कंपनी spacex में भी एक्स की झलक दिखती है। उनकी नई AI कंपनी का नाम भी XAI है। 2020 में, मस्क ने अपने एक बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा था। Æ का उच्चारण “ऐश” होता है।

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.2948

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Top 10 Best On The Web Casinos Australia For Real Money 2025

Top Australian On The Web Casinos For Real Cash 2025ContentBest Australian Online Gambling Establishment Sites 2025: Your Guide Towards The Best Aussie SitesAre Old...

– онлайн казино и покер рум.1391

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...

казино онлайн 2025 где получить самые крупные выигрыши.624 (2)

Эксклюзивный рейтинг казино онлайн 2025 - где получить самые крупные выигрыши ...

Serise Online Casinos ohne OASIS in Deutschland.281

Seriöse Online Casinos ohne OASIS in Deutschland ▶️ SPIELEN ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here