बैरसिया नगर पालिका के नतीजे: NCP की एंट्री, BJP ने 9, कांग्रेस और निर्दलीय ने 4-4 वार्डों पर जीत हासिल की

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/प्रतिनिधि/भोपाल जिले की बैरसिया नगर पालिका के डेढ़ घंटे के भीतर सभी नतीजे आ चुके हैं। यहां पर शरद पंवार की पार्टी NCP की भी एंट्री हो गई है। एनसीपी ने वार्ड की एक सीट जीत ली है। वहीं, BJP ने 9, कांग्रेस और निर्दलीय ने 4-4 वार्डों पर जीत हासिल की। अब तक की स्थिति में बैरसिया नगर पालिका पर बीजेपी का बोर्ड बनता दिख रहा है। ऐसे में बीजेपी यहां पर फिर से अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा सकती है। पिछली बार भी बीजेपी का ही कब्जा रहा था। सबसे हैरान करने वाला फैसला वार्ड-16 से आया। यहां पर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर्वत सिंह पटेल की पत्नी कलाबाई पटेल चुनाव हार गईं।

बैरसिया नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी पर निर्दलीय भी निर्णायक साबित हो सकते हैं। यहां से चार निर्दलियों ने जीत हासिल कर ली है। वार्ड-16 से बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर्वत सिंह पटेल की पत्नी कलाबाई पटेल चुनाव हार गई। उन्हें निर्दलीय नितिन जैन ने हरा दिया। निर्दलीय नितिन 55 वोटों से जीते। वार्ड-6 से नंदना सोनी 111 वोटों से जीत गईं। वह भाजपा से है। वार्ड-9 से निर्दलीय नीरज नामदेव 6 वोट से जीत गए हैं। वार्ड-15 से कांग्रेस के प्रेम पप्पी यादव 6 वोट से जीते। वहीं, वार्ड-5 से निर्दलीय राधे पटेल ने जीत हासिल कर ली है। वार्ड-4 से भाजपा के संजय कुशवाह ने जीत हासिल की। वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी भाग्यश्री चंचल जीत गई हैं। वार्ड नंबर-2 से कांग्रेस प्रत्याशी कुसुम रवि करोसिया 344 वोट से जीतीं। वार्ड नंबर-1 में भाजपा प्रत्याशी गंगा बाई तखत सिंह कुशवाह जीत गई हैं।

पूर्व विधायक की बहू जीतीं, अध्यक्ष की मुख्य दावेदार

वार्ड-8 से पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह की बहू तनुश्री राठौड़ पार्षद बनी हैं। वह अध्यक्ष पद की मुख्य दावेदार हैं। वार्ड 4 से भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद संजय कुशवाह ने बैरसिया नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनने का दावा किया है।

18 वार्डों में कुल 79 पार्षद कैंडिडेट्स मैदान में है। सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले मतपत्रों की गिनती हुई, जो करीब 40 मिनट में पूरी हो गई। अब EVM खुलेगी और कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला होगा। मास्टर लाल सिंह स्कूल में वोटों की गिनती हो रही है। डाकमत पत्रों की गिनती में बीजेपी आगे हैं। 3 वार्डों में बीजेपी को ही वोट मिले हैं, जबकि दो वार्ड में कांग्रेस और एक में निर्दलीय कैंडिडे‌ट्स को सरकारी वोट मिले।

किसे मिले कितने डाक मतपत्र

वार्ड-5 में निर्दलीय राधेश्याम पटेल को एक

वार्ड-11 में भाजपा की नीलम यादव को एक

वार्ड-11 में कांग्रेस की मयूरी शर्मा को एक

वार्ड-15 में भाजपा की नीता जितेंद्र साहू को एक

वार्ड-17 में भाजपा के यतीश शर्मा को एक

वार्ड-18 में कांग्रेस के रघु यादव को 10 और भाजपा के रणधीर राजपूत को 5 वोट मिले

कुल 21 मतपत्र थे। एक वोट निरस्त हो गया

बैरसिया नगर पालिका के 18 वार्डों में पार्षदों के 79 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आज इनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। कांग्रेस ने बैरसिया नगर पालिका में 12 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने भी 8 महिलाओं को टिकट दिए हैं। हालांकि, निर्दलीय और बागी उम्मीदवार दोनों दलों के लिए चिंता बढ़ा रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

काउंटिंग के चलते यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। मोबाइल हो या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज, कुछ भी ले जाने की मनाही है। बिना पास के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है।

बैरसिया नगर पालिका के अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। इस वजह से पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौर अपनी बहू तनुश्री को पार्षद बनवाकर अध्यक्ष बनाने की जुगत में लगे हैं। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर्वत सिंह पटेल अपनी पत्नी कलावती को अध्यक्ष बनाने के लिए जोर आजमाईश में लगे हैं। वहीं कांग्रेस भी अपना अध्यक्ष बनाने के लिए पार्षदों को चुनाव जिताने में पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस नेता रामगोपाल गुप्ता अपनी पत्नी सुनीता को पार्षद बनाकर चेयरमेन की कुर्सी तक पहुंचने के लिए जोर लगा रहे हैं। तीन वार्डों में सिर्फ दो-दो उम्मीदवार हैं। वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 13 और वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस और बीजेपी के ही प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.1905 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Hvorfor blandet den ferske kyllingen seg med sporet? Den nye latteren informerte meg.

«har eksistert i over 175 aldre, den første søkingen på nettet i 1847. Men siden den klassiske punchlinen kan være overbrukt, åpner den en...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.2549

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

Desata tu suerte experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.

Desata tu suerte: experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.¿Qué es 1win y qué lo hace diferente?La Variedad de Juegos de Casino DisponiblesLos...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here