बाल भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने के लिए चल रहे अभियान के बाद अब सोमवार से प्रशासन द्वारा बड़ी उम्र के भिक्षुकों के विरुद्ध भी कार्रवाई

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने के लिए चल रहे अभियान के बाद अब सोमवार से प्रशासन द्वारा बड़ी उम्र के भिक्षुकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों और अन्य भिक्षुकों के शिक्षण, प्रशिक्षण, रोजगार और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। भिक्षावृत्ति पर कार्रवाई के लिए गठित दल में अब पुलिस बल के साथ नगर निगम कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। डीएसपी स्तर के अधिकारी पुलिस व्यवस्था की मानीटरिंग करेंगे। भिक्षावृत्ति पर निगरानी की व्यवस्था को और अधिक कारगर बनाते हुए स्मार्ट सिटी कार्यालय द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भिक्षावृत्ति पर निगरानी की जाएगी। भिक्षावृत्ति पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित सात दलों द्वारा अब तक 303 परिवारों को भिक्षावृत्ति नहीं करने की समझाइश दी गई है। अभियान के तहत 112 बच्चों को भी भिक्षावृत्ति नहीं करने के बारे में समझाया गया। भिक्षावृत्ति करते पाए जाने पर 20 बच्चों को अभिरक्षा में लिया गया। कुछ मामलों में दोषियों के विरुद्ध एफआइआर भी कराई गई है। जागरूकता के लिए मंदिर सहित धार्मिक स्थलों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। भिक्षावृत्ति की सूचना देने वालों को एक हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। भिक्षावृत्ति संबंधी सूचना देने के लिए वाट्सएप नंबर 9691729017 जारी किया गया है। इस नंबर पर अभी तक 26 नागरिकों ने भिक्षावृत्ति करने वालों की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई दलों द्वारा की गई है।

- Advertisement -

Latest news

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении Контроль лицензионных игровых машин в казино является ключевым аспектом обеспечения честной игры и безопасности пользователей. Разрешение гарантирует, что...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.4079

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

Top Online Casinos Within Australia For 2025

"Ideal Online Casinos Sydney: Top Aussie Real Cash Sites 2025ContentMost Popular Online Casino Payment Strategies In AustraliaSkycrown Casino🎰 Most Popular On-line Casino Games Throughout...

Puedo Tomar Viagra Si Soy Hipertenso

tadalafilo 5 mg – la dosis diaria que cambió la regla del juegotadalafilo 5 mg resulta la comprimido diaria homologada para la disfunción eréctil...

Online Casino Beste Meinung: Test & Einigung 30+ Deutscher Casinos

Beste Online Casinos 2025 Die Top Ten Online CasinosContentCasino Bonusangebote Für Spieler In DeutschlandWelche Zahlungsmethode Ist Auch Am Besten Für Online Casinos Passen? In...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here